रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचा HAL का रेवेन्यू, ताबड़तोड़ बढ़ते डिफेंस एक्सपोर्ट्स से प्राइवेट कंपनियों की बल्ले-बल्ले

Updated on 02-04-2024 07:06 PM
नई दिल्ली: सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का रेवेन्यू रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। दरअसल भारतीय रक्षा निर्यात ने अपने रेकॉर्ड आंकड़े को पार कर लिया हे। इससे निजी कंपनियों ने भी बढ़त हासिल की है। वहीं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भी पिछले वित्त वर्ष में दो अंकों की वृद्धि दर्ज करते हुए अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है। मिसाइलों, रॉकेटों, ड्रोन, तोपखाने प्रणालियों और विस्फोटकों सहित हथियार प्रणालियों का भारतीय निर्यात 2023-24 में रिकॉर्ड ₹21,083 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सूत्रों का कहना है कि सैन्य उपकरण करीब 100 देशों तक पहुंचाए गए हैं, जिनमें आर्मेनिया और फिलीपींस भी शामिल हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करने वाली निजी कंपनियों ने रक्षा निर्यात का एक बड़ा हिस्सा अपने नाम किया है।

निजी कंपनियों को भी हुआ मुनाफा

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि लगभग 60% निर्यात निजी कंपनियों द्वारा किया गया है, जबकि शेष रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों द्वारा किया गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है जब निर्यात का आंकड़ा ₹15,920 करोड़ रुपये था।

सरकार ने रक्षा ये लक्ष्य

सरकार ने 2024-25 तक ₹1,75,000 करोड़ रुपये के रक्षा विनिर्माण को प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें ₹35,000 करोड़ रुपये का निर्यात शामिल होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर पोस्ट किया, "भारत का रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5% की वृद्धि है।"

सूत्रों ने बताया कि जहां अमेरिका जैसे पुराने सहयोगियों ने निर्यात का एक बड़ा हिस्सा लिया है। वहीं निर्यात करने वाले देशों की सूची में कई नए देश भी शामिल हुए हैं, जिनमें गुयाना भी शामिल है जिसने पिछले वित्त वर्ष में HAL से दो हिंदुस्तान 228 परिवहन विमान प्राप्त किए हैं। वहीं HAL ने पिछले वित्त वर्ष में परिचालन से अब तक का सबसे अधिक राजस्व ₹29,810 करोड़ दर्ज किया है, जो लगभग 11% की दो अंकों की वृद्धि है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.