सिर्फ 46 रन की पारी में हिटमैन रोहित ने बना दिया महारिकॉर्ड, विराट-सचिन भी नहीं कर पाए ऐसा

Updated on 23-10-2023 02:41 PM
धर्मशाला: बीते रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में एक और जीत दर्ज कर ली। उन्होंने इन फॉर्म न्यूजीलैंड को हराकर तहलका मचा दिया। यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि भारत ने कीवी टीम को 20 साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में हराया। इस जीत के जश्न में इस वक्त पूरा देश डूबा हुआ है। विराट कोहली के 95 रन, शमी का पंजा तो कप्तान रोहित की तूफानी शुरुआत। पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं इस खास जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कोहली को लेकर भी बड़ी बात कही।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी जीत पर बोले रोहित
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विराट कोहली, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा सबकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप में हमने आधा काम कर लिया है। 'टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत। आधा काम हो गया है। अब बैलेंस रहना जरूरी है। ज्यादा आगे का नहीं सोचना। प्रेजेंट में रहना जरूरी है। शमी ने मौके को दोनों हाथ से कबूल किया। उनके पास अनुभव है ऐसी कंडीशन में गेंदबाजी करने का, वह क्लास बॉलर हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'एक समय हमें लग रहा था कि स्कोर 300 से पार जाएगा। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी करवाई। मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद ले रहा हू्ं। मैं और गिल अलग बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन एक दूसरे की सरहाना भी करते रहते हैं। खुश हूं कि हम जीत गए। ज्यादा कुछ है नहीं कहने को। कोहली हमारे लिए यह काम काफी समय से करते आ रहे हैं। वो अपने आप को यह काम करने के लिए बैक करता है। कोहली और जडेजा हमें वापस खेल में लेकर आए जब हमने कुछ विकेट गंवा दिए थे। आज हमारी फील्डिंग खास नहीं थी। रविंद्र जडेजा विश्व के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से हैं। यह चीजे होती हैं।'

न्यूजीलैंड टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई थी। ऐसे में उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाए। उनकी ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 130 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 75 रन की अच्छी पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए।

274 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेज मास्टर विराट कोहली ने 95 रन की मैच विनिंग पारी खेली। रोहित शर्मा (46) और रविंद्र जडेजा (39*) ने भी अपनी क्लास दिखाई। भारत 2 ओवर पहले ही 4 विकेट से मैच जीत गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.