MP में हज का कोटा बढ़ेगा:5 हजार यात्री जा सकेंगे हज करने; अब इंदौर-भोपाल से सीधी फ्लाइट

Updated on 09-12-2022 05:28 PM

मध्यप्रदेश में हज का कोटा बढ़ेगा। इस साल 5 हजार यात्री हज करने जा सकेंगे। खर्च में भी कटौती होगी। अभी 4 लाख रुपए तक खर्च आता है। वहीं, इंदौर-भोपाल से सीधी फ्लाइट मिल जाएगी। मुंबई में भी हज यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी।

एमपी की नई हज कमेटी के गठन के साथ ही खर्च, सीधी फ्लाइट और कोटा बढ़ाने को लेकर मांग उठी है। हज पॉलिसी-2023 के दौरान भी प्रदेश के मुस्लिम समाज के 200 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने इसे लेकर नेशनल हज कमेटी के चेयरमैन एपी अब्दुल्ला कुट्‌टी के सामने अपनी बात रखी। इसे लेकर चेयरमैन कुट्‌टी ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। कोटा बढ़ाने, खर्च कम करने और सीधी फ्लाइट उड़ाने पर चेयरमैन ने सहमति दी है। हज कमेटी के सचिव सैयद शाकिर अली जाफरी ने बताया कि सेमिनार में सकारात्मक बातें हुई हैं। आगामी हज यात्रा में इसका फायदा यात्रियों को मिलेगा।

हज यात्रा पर इतना आता है खर्च
2022 की हज यात्रा में 3.35 लाख से लेकर 4.07 लाख रुपए तक प्रति यात्री खर्च होता था। वर्ष 2019 की तुलना में यह 25% तक ज्यादा है। 2019 में हज यात्रियों को 2.36 से 2.82 लाख रुपए तक खर्च आता था। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से भी परेशानी उठाना पड़ रही है। इस खर्च को कम करने की मांग की जा रही है। नेशनल हज कमेटी के चेयरमैन ने खर्च कम करने की बात कही है।

पिछली बार 2,275 यात्री गए थे हज पर
मध्यप्रदेश से राज्य हज कमेटी के माध्यम से औसतन 4800 यात्री हज करने जाते हैं। वर्ष 2019 में ये आंकड़ा 6000 को छू गया था, जबकि 2022 में ये घटकर 2,275 रह गया था। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में ढाई हजार तक कोटा मिलता है, जबकि 2019 में यह पांच हजार था। कोरोना के चलते दो साल यात्रा नहीं गई थी। पिछले साल कोटा 1780 ही मिला था। हालांकि, यात्री ज्यादा गए थे। आगामी यात्रा में पांच हजार कोटा बढ़ाने की बात कही जा रही है।

भोपाल-इंदौर से उड़ेगी सीधी फ्लाइट
हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि पहले भोपाल और इंदौर से मदीना के लिए सीधी स्पेशल फ्लाइट थी, जिसे बंद कर दिया गया। अब मुंबई से जाना पड़ता है। इससे हज यात्रियों को ज्यादा राशि चुकाना पड़ती है, इसलिए सेमिनार में मांग रखी गई कि आगामी हज यात्रा के लिए भोपाल और इंदौर से फ्लाइट चालू रहे। नेशनल कमेटी के अध्यक्ष कुट्‌टी के सामने मांग रखी गई। जानकारी के अनुसार भोपाल और इंदौर से सीधी फ्लाइट को लेकर सहमति बन गई है। इसे लेकर केंद्र स्तर पर बात रखी जाएगी।

यह है हज कमेटी के दायित्व

  • हज यात्रा के लिए आवेदन बुलाना।
  • तय कोटा से अधिक संख्या में आवेदन आने पर लॉटरी से चयन करना।
  • हज यात्रा राशि कौन से बैंक खाते में जमा करना है, ये बताना।
  • ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करना।
  • मक्का, मदीना में हज कमेटी ऑफ इंडिया के समन्वय से हज यात्रियों के ठहरने, परिवहन, यात्रा संबंधी व्यवस्थाएं कराना।
  • कैंप में हज करने का तरीका बताना आदि।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.