केशकाल में ओलावृष्टि: गांवों में बर्फ की चादर, फसलें चौपट

Updated on 21-03-2026 02:48 PM

केशकाल। केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े राजपुर ब्लॉक के टेवंसा, छोटे राजपुर, पाडोकी और बड़े राजपुर सहित कई गांवों में इतनी अधिक ओले गिरे कि पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया।

ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इतनी जबरदस्त ओलावृष्टि देखी। बड़े-बड़े बर्फ के गोले गिरने से खेतों में खड़ी मक्का, धान और चने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई, जिससे वे गहरे संकट में आ गए हैं।

पहाड़ी इलाकों जैसा नज़ारा
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में ऐसा दृश्य था मानो शिमला या मनाली जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही हो। ओलावृष्टि के 12 घंटे बाद भी खेतों और रास्तों पर बर्फ जमी हुई दिखाई दी, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

किसानों ने मांगा मुआवजा
फसल बर्बाद होने से परेशान किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

सर्वे के बाद सामने आएगा नुकसान
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से जल्द सर्वे टीम भेजे जाने की उम्मीद है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने गांव प्रभावित हुए हैं और कुल नुकसान कितना हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.