भोपाल में आज गिर सकते हैं ओले:तेज आंधी-बारिश का भी अनुमान; 13 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम

Updated on 10-04-2024 12:24 PM

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को भी भोपाल में आंधी-बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो दोपहर बाद मौसम बदलेगा। रात में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।

इससे पहले, सोमवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर भोपाल में भी दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिन से बारिश हो रही है। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन यानी 13 अप्रैल तक बना रहेगा। इसके लिए 13 अप्रैल तक के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बारिश ने गर्मी से राहत दी
मंगलवार को बारिश होने से दोपहर बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दिन अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिन का तापमान 35.8 डिग्री रहा था। रात के तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

10 अप्रैल: आंधी, बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। पूरे शहर में मौसम बदला रह सकता है।

11 अप्रैल: कोलार और शहरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बैरसिया, होशंगाबाद रोड, रायसेन रोड, करोंद में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

12 अप्रैल: बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

13 अप्रैल: इस दिन भी आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।

10 में से 7 साल हो चुकी बारिश

अप्रैल महीने में भोपाल में तेज गर्मी और बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में टेम्प्रेचर 42 से 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि 2014 से 2023 के बीच 10 में 7 साल बारिश भी हो चुकी है।

पिछले साल पौन इंच से ज्यादा पानी गिरा था

वर्ष 2014 से 2023 के बीच 7 साल बारिश हुई है। साल 2016, 2017 और 2022 को बारिश नहीं हुई थी, जबकि पिछले साल 22.6 मिमी यानी, पौन इंच से अधिक पानी गिरा था।

यह भी जानें

जिस तरह ठंड दिसंबर-जनवरी और बारिश जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने- अप्रैल और मई है।

अप्रैल में दिन का टेम्प्रेचर बढ़ने और हवा का दबाव का कम होने लगता है।

महीने का औसत तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहता है।

कई बार दिन का तापमान 44 डिग्री के पार भी पहुंच चुका है।

हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी रहता है। धूल भरी आंधी भी चलती है।

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कभी-कभी बारिश का दौर भी रहता है। आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ बारिश भी हो जाती है।

भोपाल में अप्रैल में औसत बारिश 4.8 मिमी है। एक से दो दिन बारिश के रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.