तेज आंधी के साथ गिर सकते हैं ओले; 18 मार्च तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Updated on 14-03-2023 07:08 PM

मध्यप्रदेश में बारिश, ओले और तेज आंधी का सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार को लगभग आधे एमपी में बारिश-तेज आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं। भोपाल-ग्वालियर समेत 29 जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश से बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते दक्षिण मध्यप्रदेश के इलाकों में बारिश होगी। प्रदेश के कई हिस्सों में भी असर रहेगा। 18 मार्च तक सिस्टम एक्टिव रहेगा।

ओले गिरने के साथ आंधी भी चलेगी
14 से 18 मार्च के बीच प्रदेश में तेज आंधी चलेगी और ओले गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। बिजली चमकने और गिरने के मामले भी सामने आएंगे। मौसम वैज्ञानिक यादव ने बताया कि ठंड के बाद प्री-मानसून के दौरान बारिश के साथ ओले गिरते हैं। इससे फसलों पर असर पड़ेगा।

आज इन जिलों में बारिश
भोपाल, रायसेन, गुना, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, सीहोर, अलीराजपुर, बड़वानी और बुरहानपुर में बारिश हो सकती है। यहां बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

कब, कहां बारिश होने के आसार
15 मार्च को भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा और सिवनी।

बारिश से पहले कई शहरों में दिन का पारा बढ़ा
बारिश से पहले भोपाल समेत कई शहरों में तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई है। राजगढ़, रतलाम, नर्मदापुरम, धार, भोपाल, खरगोन में बढ़ोतरी हुई है। राजगढ़ में सोमवार को दिन का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कुछ शहरों में रात का तापमान में गिरावट हुई है। इससे वहां ठंडक बढ़ गई है।

भोपाल में 14-15 को हल्की बारिश, 16 के बाद तेज दौर
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश होगी। इससे शहर के कई इलाके भींग जाएंगे, लेकिन इसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 16 और 17 मार्च को तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी चलेगी और ओले गिरेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.