पाकिस्तानी सेना में शामिल हुआ चीन की मदद से बना हैदर टैंक, भारत के T-90 से टक्कर, जानें कितना खतरनाक

Updated on 07-03-2024 01:55 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना में बुधवार को हैदर टैंक शामिल हो गया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और चीन के राजदूत की मौजूदगी में टैंक का अनावरण करते हुए ये घोषणा की गई। पंजाब के हेवी इंडस्ट्रीज तक्षशिला (एचआईटी) में हैदर टैंक (पायलट प्रोजेक्ट) के रोलआउट समारोह में पहुंचे। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये रक्षा क्षेत्र में पाकिस्तान के स्वदेशीकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। पाकिस्तान के हैदर टैंक को भारत के टी-90 टैंक के टक्कर का हथियार माना जा रहा है।

पाकिस्तान सेना प्रमुख के साथ इस कार्यक्रम में चीन के राजदूत और चीनी राज्य कंपनी NORINCO के अधिकारी भी शामिल हुए। हैदर टैंक NORINCO चीन और पाकिस्तान के बीच सहयोगात्मक प्रयासों का एक उत्पाद है। आईएसपीआर के अनुसार, हैदर टैंक युद्ध क्षमताओं में एक बड़ी बढ़त का प्रतिनिधित्व करता है, जो अत्याधुनिक तकनीक और शानदार मारक क्षमता, सुरक्षा और युद्धाभ्यास विशेषताओं का दावा करता है।

क्या है हैदर टैंक की ताकत

हैदर टैंक के अनावरण के बाद असीम मुनीर को तकनीकी क्षमताओं और हथियारों और शस्त्रागार में स्वदेशीकरण हासिल करने में हुई प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जनरल मुनीर ने हैदर टैंक द्वारा प्रदर्शित तकनीकी कौशल की प्रशंसा और सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की है। मुनीर ने कहा कि हैदर टैंक का रोलआउट एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते सहयोग को भी रेखांकित करता है।

सैन्य संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने कुछ समय पहले 'सैन्य ताकत सूची-2024' जारी की है। इसमें 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण किया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवार सेना है और अमेरिका सैन्य क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली देश है। लिस्ट में पाकिस्तान के पास दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर सेना है। इस लिस्ट में सैनिकों की संख्या, हथियार, फाइनेंस, लोकेशन और रिसोर्स जैसे 60 से ज्यादा पैमानों के आधार पर रैंकिंग की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.