22 साल छोटी लड़की से किया अफेयर! लिव इन में भी रहे थे कमल हासन

Updated on 07-11-2022 05:46 PM

सुपरस्टार एक्टर कमल हासन बीते कई दशकों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। उन्होंने कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है और तकरीबन हर उम्र वर्ग के दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया है। कमल हासन आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके पर चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। कमल हासन की एक्टिंग और पॉलिटिकल लाइफ तो काफी ओपन रही है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बहुत सी चीजें फैंस आज भी नहीं जानते।

यूं चला शादी और तलाक का सिलसिला
कमल हासन की जिंदगी में कुल 5 लड़कियां आ चुकी हैं। उनकी पर्सनल लाइफ उतार चढ़ावों भरी रही है। कमल ने एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ कुछ फिल्मों में काम किया था और शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया। कुछ दिनों तक उनके रिलेशनशिप की खबरें उड़ीं, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। साल 1978 में कमल ने वाणी गणपति से शादी करके सबको हैरान कर दिया।

बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई थीं सारिका!
हालांकि वाणी के साथ भी कमल का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चला और 10 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। कुछ वक्त बाद कमल हासन का नाम जुड़ा एक्ट्रेस सारिका के साथ। दोनों शादी करते उससे पहले ही सारिका प्रेग्नेंट हो गईं और उन्होंने श्रुति हासन नाम की बेटी को जन्म दिया। दोनों ने इसके बाद शादी कर ली और उन्हें एक बेटी हुई जिसका नाम दोनों ने अक्षरा हासन रखा। इसके बाद साल 2004 में कमल और सारिका अलग हो गए।

13 साल तक लिव इन में रहे थे कमल!
कमल हासन लिव इन में रहने के लिए भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनका नाम 22 साल छोटी सिमरन बग्गा के साथ जुड़ा था। हालांकि इन खबरों की कभी कोई पुष्टि नहीं हुई और कुछ वक्त बाद सिमरन के किसी और से शादी करने की खबरें आईं। कमल हासन एक्ट्रेस गौतमी के साथ भी 13 साल तक लिव इन में रह चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.