हबीबगंज नाका मुख्य मार्ग अचानक एक माह के लिए किया बंद, परेशान हो रहे राहगीर

Updated on 02-03-2024 12:11 PM
भोपाल। आइएसबीटी से बागसेवनिया थाने की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक का मार्ग शुक्रवार सुबह अचानक बंद मिलने से अफरातफरी के हालात बन गए। इस मार्ग से व्यस्त समय में एक घंटे में लगभग पांच हजार वाहन गुजरते हैं। उनमें नर्मदापुरम, जबलपुर की तरफ जाने वाली यात्री बसें भी शामिल रहती हैं। उधर वैकल्पिक मार्ग भी मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल के आसपास से गुजरने के कारण दिन भर वाहन फंसते रहे। इस मामले में यातायात पुलिस का तर्क है कि मेट्रो निर्माण कंपनी ने देर रात गर्डर लांचिंग का काम शुरू करने की सूचना दी थी। इस वजह से मार्ग बंद करने का समय पर प्रचार नहीं हो सका। ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि बिना व्यवस्थित वैकल्पिक मार्ग का इंतजाम किए बिना पुलिस को मार्ग बंद करने की अनुमति ही नहीं देना चाहिए थी।

बंद रहेगा 28 मार्च तक यह मार्ग

ट्रैफिक थाना पुलिस के मुताबिक भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लांर्चर का कार्य किया जाना है। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस काम के दौरान हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक रोड बंद कर यातायात का डायवर्सन किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान एक मार्च से 28 मार्च तक यातायात डायवर्सन इस प्रकार रहेगा। हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहा तक मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।

यह रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

आइएसबीटी से होशंगाबाद रोड की ओर जाने वाले वाहन आइएसबीटी, सांची दुग्ध केन्द्र, कस्तूरबा अस्पताल, डीआरएम आफिस, शक्ति नगर चौराहा, बीएसएनएल तिराहा, आरआरएल तिराहा से होकर होशंगाबाद रोड की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार होशंगाबाद रोड से आइएसबीटी की ओर जाने वाले वाहन आरआरएल तिराहा, बीएसएनएल तिराहा, शक्ति नगर चौराहा, डीआरएम आफिस, कस्तूरबा अस्पताल, सांची बूथ केन्द्र होकर आइएसबीटी की ओर जा सकेंगे।

इनका कहना है

मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की कंपनी ने काफी विलंब से काम शुरू करने की सूचना दी थी। इस वजह से पुलिस द्वारा गुरुवार शाम को मार्ग बंद होने की सूचना प्रसारित नहीं की जा सकी। इस वजह से वाहन चालकों को सुबह के समय असुविधा का सामना करना पड़ा।

- विक्रमसिंह रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक

किसी भी निर्माण कार्य के लिए मार्ग बंद करने के लिए संबंधित निर्माण कंपनी को ट्रैफिक पुलिस से बाकायदा अनुमति लेना होती है। मार्ग बंद करने की सूचना का समुचित प्रचार करने के बाद ही मार्ग बंद किया जा सकता है।

- एसएस लल्ली, रिटायर्ड एएसपी एवं ट्रैफिक विशेषज्ञ


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.