ग्वालियर पुलिस ने स्मैक बेचने आये दो तस्कर की किया गिरफ्तार,तीन लाख की स्मैक जब्त

Updated on 20-10-2022 05:11 PM

ग्वालियर
 नशामुक्ति अभियान के तहत सतर्क ग्वालियर पुलिस ने दो स्मैक (Smack) तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 ग्राम स्मैक जब्त की है। तस्कर ग्राहक की तलाश में मोटरसाइकिल से घूम रहे थे।  मुखबिर ने पुलिस को सूचना दो जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार (Smack smuggler arrested) कर लिया। जब्त की गई स्मैक की कीमत 3 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति मुरार थाना क्षेत्र के घासमंडी में कोई नशीला पदार्थ बेचने के लिए घूम रहे हैं।  सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को एक्शन लेने के निर्देश दिए।

एडिशनल एसपी दंडोतिया ने क्राइम ब्रांच (Gwalior Crime Branch Police) और मुरार थाने (Gwalior Police)  की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान घासमंडी भेजा। पुलिस टीम को परशुराम मंदिर घासमंडी  रोड पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया गया।

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर दोनों के पास से प्लास्टिक की थैली में स्मैक मिली। एक के पास से 15 ग्राम तथा दूसरे के पास से 12 ग्राम स्मैक जब्त  की गई। पुलिस ने स्मैक तस्करों के पास से कुल 27 ग्राम स्मैक जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पकड़े गये दोनों तस्करों से स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दोनों तस्करों के खिलाफ मुरार थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.