मुरलीधरन का भी गुरु... बल्लेबाजों का सबसे बड़ा काल, चटकाए एक या दो नहीं चार हजार से ज्यादा विकेट

Updated on 22-02-2023 08:30 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का नाम हम सभी को पता है। मुरली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं। लेकिन मैं अगर आपको कहूं कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मुरली विकेट लेने के मामले में दूर-दूर तक नहीं है तो क्या आप भरोसा करेंगे। आप ये भी जानना चाहेंगे कि फिर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में स सबसे ज्यादा विकेट हैं किसके नाम। तो हम आपको बताते हैं कि यह रिकॉर्ड किसके नाम है।
इंग्लैंड के विल्फ्रेड रोड्स के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हैं। अब क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि उन्होंने कितने विकेट चटकाए होंगे। उनके विकेट की संख्या मुरलीधरन के टेस्ट विकेट से 5 गुणा से भी ज्यादा है। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर विल्फ्रेड रोड्स के नाम 1110 मैच में 4204 विकेट हैं। वह चार हजार से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। ये विकेट उन्हें 16.72 की औसत और 44.1 की स्ट्राइक रेट से मिले। 287 बार उन्होंने पारी में 5 विकेट और 68 बार मैच में 10 विकेट लिये। उनके नाम सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने का भी रिकॉर्ड है। 1898 से 1930 के बीच रोड्स ने यॉर्कशायर के लिए क्रिकेट खेला था। गेंदबाज के साथ ही वह बेहतरीन बल्लेबाज भी थे।

1877 में जन्मे विल्फ्रेड रोड्स ने 1899 और 1930 के बीच इंग्लैंड के लिए 58 टेस्ट मैच खेले। टेस्ट में रोड्स ने 127 विकेट लिए और 2,325 रन बनाए। वह टेस्ट मैचों में 1,000 रन और 100 विकेट का दोहरा पूरा करने वाले पहले अंग्रेज थे। 1930 में जब उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला तो उनकी उम्र 52 साल और 165 दिन थी। वह टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं।

1110 मैचों में विल्फ्रेड रोड्स के नाम 30.81 की औसत से 39969 रन भी हैं। उन्होंने 58 शतक और 197 फिफ्टी लगाई है। उनका सबसे बड़ा स्कोर 267 रन है। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 199 शतक बनाने वाले जैक हॉब्स के साथ पारी की शुरुआत भी करते थे। 2009 में रोड्स को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.