गुलाटी बाज बॉलर, विकेट लेने का ऐसा जश्न नहीं देखा होगा, मैदान पर किया खतरनाक स्टंट

Updated on 27-01-2024 01:17 PM
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा पिंक बॉल टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 311 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट पर 289 रन बनाने के बाद ही अपनी पारी को घोषित कर दिया। इस तरह वेस्टइंडीज के पास पहली पारी के आधार पर 22 रनों की बढ़त हासिल हुई। मैच में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी कमाल की रही। कैरेबियाई गेंदबाजों ने कंगारू टीम की बैटिंग को जमकर टेस्ट किया।

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 4 और केमार रोच ने 3 विकेट झटके। वहीं शामर जोसेफ और केविन सिंक्लेयर ने एक-एक विकेट लिया। सिंक्लेयर का वेस्टइंडीज के लिए यह डेब्यू मैच था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का विकेट लिया। डेब्यू टेस्ट में पहला विकेट लेते ही सिंक्लेयर खुशी से झूम उठे।

सिंक्लेयर विकेट लेने के बाद इतने खुश हो गए कि मैदान पर वह खतरनाक तरीके से गुलाटी मारते हुए स्टंट करने लगे। यह देख ना सिर्फ दर्शक हैरान थे, बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि इसके बाद सिंक्लेयर को एक विकेट भी नहीं मिला। उन्होंने पारी में 8 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें 53 रन खर्च किए।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को लगा शुरुआती झटका

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में अपनी मंशा साफ कर दी है कि उन्हें हर हाल में सिर्फ जीत चाहिए। यही कारण है कि खेल के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के स्कोर के बिना बराबरी किए ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी को 289 रन पर घोषित कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में कम से कम स्कोर पर समेट कर अपने लिए एक आसान लक्ष्य निर्धारित करें। इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुछ हद तक सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 13 रन के स्कोर पर 1 विकेट झटक लिए हैं। ऐसे में खेल के तीसरे दिन अब वेस्टइंडीज के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.