हैदराबाद के खिलाफ गुजरात के तेज गेंदबाज से मैदान पर हुई भारी गलती, आईपीएल ने सुनाई कड़ी सजा

Updated on 07-04-2025 01:35 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस से मुंह को खानी पड़ी है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने कमाल करते हुए टीम को जीत दिला दी। उसकी जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर। हालांकि, मैच के बाद तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर आईपीएल के नियमों को तोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया है। उन्हें मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।
यह कार्रवाई गुजरात टाइटन्स (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मैच के दौरान हुई। ईशांत शर्मा को आर्टिकल 2.2 के तहत दोषी पाया गया है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आईपीएल के बयान में कहा गया- ईशांत शर्मा ने अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
BCCI का नियम अनुच्छेद 2.2 मेंसामान्य क्रिकेट की गतिविधियों से बाहर कोई भी कार्रवाई शामिल है, जैसे कि विकेटों को मारना या लात मारना और कोई भी कार्रवाई जो जानबूझकर, लापरवाही से या असावधानी से (किसी भी मामले में भले ही आकस्मिक हो) विज्ञापन बोर्ड, बाउंड्री फेंस, ड्रेसिंग रूम के दरवाजे, दर्पण, खिड़कियां और अन्य फिक्स्चर और फिटिंग को नुकसान पहुंचाती है। उदाहरण के लिए यह अपराध तब हो सकता है, जब कोई खिलाड़ी निराशा में अपना बल्ला जोर से घुमाता है और विज्ञापन बोर्ड को नुकसान पहुंचाता है।
ईशांत शर्मा के लिए हैदराबाद में मैच अच्छा नहीं रहा। उन्होंने चार ओवर में 53 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। एसआरएच ने 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए, जो कि कम स्कोर था। हालांकि, मोहम्मद सिराज (4/17) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/25) ने अच्छी गेंदबाजी की। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने 43 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। उन्होंने टीम को 16.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया। इस जीत से जीटी IPL पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, एसआरएच लगातार चौथी हार के बाद सबसे नीचे पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.