चेन्नई सुपर किंग्स को परेशान करने वाली है गुजरात टाइटंस की जीत, टूट सकता है धोनी का सपना!

Updated on 16-05-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के शतक के बाद मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की तूफानी गेंदबाजी से गत चैंपियन गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बना। इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस के 18 पॉइंट हो गए हैं। उसका टॉप-2 में भी रहना पक्का हो गया है। यानी गुजरात को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। लेकिन गुजरात की जीत चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings

चेन्नई को जीतना ही होगा आखिरी मैच

चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ के लिए आराम से क्वालिफाई करना है तो आखिरी मैच जीतना ही होगा। 13 मैचों में टीम के अभी 15 पॉइंट हैं। उसका आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मई को होना है। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। चेन्नई इस मैच को हारकर भी प्लेऑफ में तो पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसे दूसरे टीमों पर निर्भर रहना होगा। क्योंकि मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी अभी 16 पॉइंट तक पहुंच सकते हैं।

टॉप-2 में रहने पर भी खतरा

चेन्नई सुपर किंग्स अपना आखिरी मैच जीतने के बाद भी शायद टॉप-2 में न रहे। गुजरात के 18 पॉइंट हो गए हैं और उसका टॉप पर रहना पक्का दिख रहा है। मुंबई इंडियंस को अभी दो मुकाबले खेलने हैं। वह अपने दोनों मैच जीतती है तो 18 पॉइंट तक पहुंच जाएगी। ऐसे में अगला मैच जीतने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स 17 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगी और उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ेगा।

7 टीम अभी भी रेस में

आईपीएल 2023 में अभी 8 मुकाबले बचे हैं और 7 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। गुजरात से हारने वाली हैदराबाद रेस से बाहर हो गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का सफर पहले ही समाप्त हो चुका था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.