गांधीनगर में वाइब्रेंट समिट 10-12 जनवरी तक गुजरात सरकार ने बुक किए 594 रूम

Updated on 03-01-2024 02:59 PM

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी तक वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के बिजनेसमैन, डेलीगेट्स और पॉलिसी मेकर्स भाग लेंगे। समिट में विभिन्न देश गुजरात के साथ एमओयू करके इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, एनर्जी जैसे विभिन्न सेक्टर में निवेश करेंगे।

इस ग्रैंड समिट को देखते हुए गुजरात सरकार ने विभिन्न प्रकार के डेलीगेट्स के लिए अहमदाबाद और गांधीनगर के 7 फाइव स्टार होटलों में कुल 594 कमरे बुक किए हैं। लीला गांधीनगर के सभी 318 कमरे सरकार ने बुक किए हैं। सरकारी के अलावा कई लोगों ने विभिन्न होटलों में प्राइवेट बुकिंग कराई है।

समिट के दौरान अहमदाबाद-गांधीनगर के कई होटलों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। अहमदाबाद के ताज होटल का किराया 1.90 लाख व गांधीनगर के ताज होटल का किराया 90 हजार रु. तक पहुंच गया है।

कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे पीएम मोदी
वाइब्रेंट गुजरात समिट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को गुजरात के दौरे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात समिट के 10वें संस्करण का उद्घाटन करने से पहले 9 जनवरी को ग्लोबल ट्रेड शो में शिरकत करेंगे। इसके बाद अगले दिन बाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर से आने वाले उद्योगपतियों, निवेशकों को संबोधित करेंगे।

ऑटो सेक्टर पर रहेंगी निगाहें
इस वाइब्रेंट समिट में सभी की नजरें गुजरात के ऑटो सेक्टर पर लगी हैं। समिट में टेस्ला के भी गुजरात आगमन का ऐलान हो सकता है। गुजरात सरकार की तरफ से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, मस्क के समिट में आने का अब तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसके साथ ही मारूति और देश की अन्य ईवी व्हीकल बनाने वाली कंपनियों की तरफ से बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर की कंपनियां भी बड़े ऐलान कर सकती हैं।

इन देशों से पहुंचेंगे दिग्गज कारोबारी
गुजरात सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत के कारोबारियों के अलावा ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चेक गणराज्य, मिस्र, एस्टोनिया, फिनलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, केन्या, नीदरलैंड, मलेशिया, माल्टा, मोरक्को, नेपाल, नॉर्वे, पोलैंड, वियतनाम, कोरिया गणराज्य, रवांडा, सिंगापुर, थाईलैंड, उरुग्वे, घाना, तंजानिया और मोजाम्बिक से दिग्गज कारोबारी समिट में शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं।

2003 में हुई थी पहली समिट
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए साल 2003 में पहली 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' का शुभारंभ किया था। 2001 में मुख्यमंत्री बनने के दो करीब दो साल बाद उन्होंने पहली वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट आयोजित की थी। इस तरह देश की पहली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 20 साल पूरे हो गए हैं।

हाल ही में पीएम मोदी ने एक बयान में कहा था कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को शुरू हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इन दो दशकों में गुजरात की यह पहल कई मायनों में देश के लिए मार्गदर्शक और पथ-प्रवर्तक रही है। पीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम ने यह दिखाया है कि उच्च विचार महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए सबसे पहला कदम होता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.