गुजरात चुनाव: पीएम मोदी की आज ताबड़तोड़ 4 जनसभाएं, खरगे भी कांग्रेस के लिए मांगेंगे वोट

Updated on 28-11-2022 06:12 PM

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) के दिन धीरे- धीरे नजदीक आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)इस वक्त अपनी पूरी ताकत गुजरात विधानसभा चुनाव में लगा रहे हैं. गुजरात PM मोदी का गृह राज्य होने की वजह से बीजेपी को उनसे और भी ज्यादा उम्मीद है. इसी कड़ी में पीएम मोदी 28 नवंबर (सोमवार) को गुजरात में चार रैलियां करने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कच्छ के अंजार, जामनगर के गोरधनपुर, भावनगर के पलिताना, जामनगर के गोरधनपुर और राजकोट में रैली को संबोधित करेंगे.

डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे मोदी
गुजरात में बीजेपी की फोकस का उन सीटों पर है जहां 2017 में पार्टी 45 सीटें हारी थी. बीजेपी ने अपना फोकस आदिवासी वोट पर बनाया हुआ है. बीजेपी इस दौरान एसटी की 12 और एससी की नौ सीटें भी कवर करेगी. 2017 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 38 सभाएं की थी. पीएम मोदी वोटिंग से पहले रोड शो और डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे.

राजकोट के बीजेपी अध्यक्ष कमलेश मिरानी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "पीएम मोदी फिर से आ रहे हैं. हम बड़ी सभाओं की उम्मीद करते हैं. लोग उन्हें देखना और सुनना पसंद करते हैं. हम राजकोट जिले में सभी सीटें जीतने की उम्मीद करते हैं."

अमित शाह और केंद्रीय मंत्रियों की भी होगी रैलियां
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में चार स्थानों- खेरालू, सावली, भिलोदा और नारनपुरा में चुनावी रैलियां करेंगे. इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, उनके असम के समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ-साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं और रोड शो करेंगे.

मल्लिकार्जुन खरगे भी मांगेंगे वोट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. वह मेहसाणा और अहमदाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए भी तैयार हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे.


आप भी कर रही है जनसभाएं
वहीं, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता भी गुजरात में चुनाव प्रचार करते दिखेंगे. आप की आज गुजरात में कई जनसभाएं शेड्यूल हैं.

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी. बीजेपी गुजरात में 1995 से लगातार सत्ता में हैं, जिसे पार्टी बरकरार रखना चाहती है. जबकि कांग्रेस राज्य में पिछले 27 साल से सत्ता से बाहर रहने के चलते विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाए है. वहीं, आप इस चुनाव में बड़े दावे कर रही है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.