लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही,नामांतरण करने के एवज में पटवारी ने मांगी रिश्वत, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

Updated on 15-09-2022 05:20 PM
लोकायुक्त पुलिस रीवा टीम ने विगत दिवस दबिश कार्यवाई करते हुए एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथों ट्रैप किया है। आरोपी पटवारी द्वारा ये रिश्वत एक किसान से भूमि का नामांतरण करने के लिए ली जा रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने पीडित किसान की शिकायत को सत्यापित करने के बाद आज पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के तहत तहसील चुरहट अंतर्गत ग्राम दुअरा में हल्का पटवारी को दबोचने के लिए दबिश दी। लोकायुक्त पुलिस टीम द्वारा रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हांथों दबोचने की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद राजस्व विभाग के रिश्वतखोर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में दुअरा गांव पहुंची। लोकायुक्त पुलिस टीम के सभी सदस्य सिविल डे्रस में थे। उनके द्वारा पीडि़त किसान धीरेन्द्र सिंह पिता राजकुमार सिंह निवासी दुअरा से संपर्क किया गया तथा हल्का पटवारी गोरखनाथ विश्वकर्मा को 5 हजार रुपए रिश्वत देने के लिए बुलाने को कहा।

किसान धीरेन्द्र सिंह के बुलाने पर पटवारी गोरखनाथ विश्वकर्मा दुअरा गांव में आम के पेंड़ के नीचे बुलाया गया। यहां सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त पुलिस टीम के कुछ कर्मचारी भी किसान धीरेन्द्र सिंह के साथ पटवारी से मिलने के लिए पहुंचे। हल्का पटवारी द्वारा नामांतरण करनें के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। धीरेन्द्र सिंह ने 5 हजार रुपए रिश्वत हल्का पटवारी के हांथों में दी। हल्का पटवारी संतुष्ट होने के बाद जैसे ही रिश्वत की राशि जेब में डालने लगा मौजूद लोकायुक्त पुलिस टीम के कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया। इस दौरान लोकायुक्त पुलिस टीम द्वारा दो गवाहों को भी अपने साथ रखा गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.