खंडवा में टायर शोरुम पर जीएसटी का छापा:सेंट्रल जीएसटी टीम का पंधाना रोड स्थित मस्तान टायर पर सर्वे, लाखों का टैक्स चोरी का मामला

Updated on 10-12-2022 05:41 PM

खंडवा में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को एक टायर शोरुम पर छापामार सर्वे शुरु कर दिया। टैक्स चोरी के सिलसिले में फाइलों की जांच करके सर्वे किया जा रहा है। पंधाना रोड पर गुलमोहर कॉलोनी स्थित मस्तान टायर पर देर रात तक उज्जैन से आया दल डटा रहा। बताया जा रहा है कि, काफी शिकायतें मिलने पर जीएसटी ने एक्शन लिया है। टायर शोरुम के संचालक शकील बाठिया से भी पूछताछ की गई।

देर शाम को टायर गोडाउन पर जीएसटी सर्वे टीम ने छापा मारा। मस्तान टायर नाम की इस फर्म पर लाखों की जीएसटी की हेराफेरी की शिकायत विभाग को मिली थी। इन शिकायतों पर उज्जैन जीएसटी की टीम ने रेड मारी। शोरुम संचालक से ट्रेडिंग के बारे में पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि टायरों के बिल की जीएसटी की कुछ गड़बड़ी की शिकायतें मिली थी, जिसकी जांच करने के लिए उज्जैन जीएसटी की टीम आई हुई है और खंडवा से भी जो अधिकारियों की टीम है, सभी मिलकर के मामले की जांच में जुटे है। अगले दिन शनिवार तक पता चल पाएगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई और कितनी राशि सरेंडर कराई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.