बागचा से ग्राउंड रिपोर्ट:गांव के सभी रास्ते बंद, बाहर वालों की नो एंट्री, ग्रामीणों को चीतों का डर

Updated on 06-12-2022 05:01 PM

मप्र के श्योपुर का एक ऐसा गांव जहां आने-जाने के लिए अनुमति लेना पड़ती है। राशन के लिए गांव वालों को 22 किमी दूर जाना पड़ता है। पढ़ाई के लिए पांचवीं तक ही स्कूल है। आठवीं की पढ़ाई करना हो तो 15 किमी दूर ही जाना पड़ेगा। हम बात कर रहे हैं बागचा गांव की, जो कूनाे नेशनल पार्क के अंदर आने से चर्चा में है। अब यहां के लोग रामबाड़ी में बसाए जाएंगे।

कूनो नेशनल पार्क के अंदर आ रहे 24 गांव के 1545 परिवार विस्थापित हो चुके हैं। अब एकमात्र गांव बागचा बचा है। करीब 600 की आबादी वाले गांव में जाने पर पाबंदी है। श्योपुर से करीब 70 किमी दूर विजयपुर विकासखंड के सिरोनी वन चौकी के पास से बागचा गांव जाने का रास्ता है। वहां दैनिक भास्कर टीम पहुंची। गांव शुरू होने से पहले एक लकड़ी का बैरियर लगा है।

थोड़ी की दूरी पर एक गेट लगा मिला, जहां वन अमले के दो कर्मचारी खड़े हैं। उन्होंने हमें रोका और कहा कि नेशनल पार्क में बिना अनमुति प्रवेश नहीं है। हमने कहा कि विस्थापित गांव वालों से बात करनी है। हम जंगल की ओर गए और वहां से अफसरों से परमिशन मिली। जब हम गांव पहुंचे तब शाम के चार बज चुके थे। जंगल की ओर से लोग अपनी मवेशी लेकर लौट रहे थे। ग्रामीण बोले-जंगली जानवरों से पहले ही डर था, अब चीतों का डर भी सता रहा है, क्योंकि ये बाड़ों से बाहर आते ही हमारे लिए खतरा बनेंगे।

सूची में पूरे लाेगों के नाम भी नहीं जुड़े और हमारे ऊपर लगा दिया पहरा
सुकलू, महेश, जगन्नाथ, बाबू सूखा और धामाेला आदिवासी कहते हैं कि अभी गांव न ताे विस्थापित किया, न ही विस्थापन काे लेकर तारीख तय है। अभी गांव के लाेगाें के नाम भी विस्थापन सूची में नहीं हैं, 82 लाेग ऐसे हैं, जिनके नाम सूची में जोड़े जाने हैं और जिनकाे शामिल करने पर आपत्ति लगी है। इनका कहना कि गांव काे जाेड़ने वाले दाेनाें रास्ताें काे बंद कर दिया है। उनके बाहर आने जाने का भी हिसाब रखा जा रहा है।

सभी के आने जाने पर रोक

बागचा अब कूनो का हिस्सा है और बिना स्वीकृति वहां नहीं जा सकते, क्योंकि यहां चीता प्रोजेक्ट संचालित है, फिर भी यहां ग्रामीणों को रोका नहीं जा रहा है, बाहर से आने वालों को रोका जा रहा है, दूसरे लोगों को यदि बागचा जाना है, तब वह अनुमति लेकर जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.