सलाम! युवक को बचाने इतनी ठंड में तालाब में कूद गए ये जवान

Updated on 17-01-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: यूपी के गाजियाबाद में एनडीआरएफ की टीम एक छात्र को बचाने के लिए इतनी ठंड में नाले में कूद गए। दरअसल गाजियाबाद के रईसपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक छात्र गंदे पानी के तालाब में डूब गया। पानी इतना गंदा था कि स्थानीय लोग उसे बचाने की जहमत नहीं उठा सके। इसके बाद इसकी सूचना एनडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तालाब में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद जवानों ने छात्र को पानी से बाहर भी निकाल लिया।
अस्पताल में छात्र की हुई मौत
एनडीआरएफ के जवानों ने छात्र को बचाने की पूरी कोशिश की और उसे तालाब से बाहर भी निकाल लिया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के लोग एनडीआरएफ के जवानों के साहस की तारीफ करते दिख रहे हैं।
    हाल ही में एक बच्चे की बचाई थी जान
    ऐसा पहली बार नहीं है जब एनडीआरएफ के जवानों ने किसी की जान बताने के लिए ऐसे टास्क किए हैं। हालही में हापुड़ में एक 6 साल का मूक-बधिर बच्चा खेलते वक्त 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था। सूचना पाकर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ के जवानों ने 4-5 घंटे कड़ी मशक्कत करके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।लोगों की जान बचाने के लिए तत्पर होते हैं NDRF जवान
    एनडीआरएफ के जवानों को खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। किसी भी तरह की आपदा में एनडीआरएफ के जवान लोगों की जान बचाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। एनडीआरएफ एक पैरामिलिट्री लाइफ फोर्स होती है। इसका गठन डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत किया गया है। एनडीआरएफ के जवान किसी भी प्राकृतिक और मानव जनित आपदा में लोगों को बचाने का काम करते हैं। ये लोग कई बार ऐसे खतरनाक टास्क करते हैं, जिसमें इनकी जान को भी खतरा होता है, लेकिन एनडीआरएफ के जवान किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
     20 June 2026
    जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
     20 June 2026
    लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
     20 June 2026
    कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
     19 June 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
     19 June 2026
    चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
     19 June 2026
    कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
     19 June 2026
    नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
     16 June 2026
    कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
    Advt.