सोने में निवेश का शानदार मौका आ रहा गोल्‍ड बॉन्‍ड इश्‍यू कितनी कीमत, कैसे लगाएं पैसा, जानें सबकुछ

Updated on 10-02-2024 01:16 PM
नई दिल्‍ली: सोने में निवेश का शानदार मौका है। सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की चौथी किश्‍त लाने जा रही है। सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए यह इश्‍यू 12 फरवरी से 16 फरवरी 2024 तक खुला रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बताया सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड (एसजीबी) सोमवार से पांच दिनों के लिए खुलेगा। गोल्‍ड बॉन्‍ड की इस किस्त का इश्‍यू प्राइस 6,263 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।

आरबीआई के अनुसार, सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम 2023-24 सीरीज-चार इस महीने की 12 तारीख से 16 तारीख तक खुली रहेगी। बॉन्‍ड का मूल्य 6,263 रुपये प्रति ग्राम सोना है। सरकार ने ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को अंकित मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्‍ड बॉन्‍ड का इश्‍यू प्राइस 6,213 रुपये होगा।

कहां से खरीद सकेंगे?

SGB को अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (छोटे वित्त बैंकों, भुगतान बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), भारतीय निपटान निगम लिमिटेड (सीसीआईएल), नामित डाकघरों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड के माध्यम से बेचा जाएगा।

कौन खरीद सकता है?

केंद्रीय बैंक भारत सरकार की तरफ से गोल्‍ड बॉन्ड जारी करता है। ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (एचयूएफ), ट्रस्‍टों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं।

क‍ितनी है सब्‍सक्रिप्‍शन की सीमा?

सब्‍सक्रिप्‍शन की अधिकतम सीमा व्यक्तियों के लिए चार किलोग्राम, एचयूएफ के लिए चार किलोग्राम और ट्रस्‍ट तथा समान संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम प्रति वित्त वर्ष है।

क्‍या है लाने का मकसद?

सोने की भौतिक मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले गोल्ड बॉन्‍ड स्‍कीम नवंबर, 2015 में लाई गई थी।

क्‍या हैं SGB के फायदे?

SGB सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्‍ड बॉन्ड हैं। ये बॉन्ड निवेशकों को सोने में निवेश करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका प्रदान करते हैं। SGB में निवेश करने के कई फायदे हैं:

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.