दिल्ली में फ्लैट और पेंटहाउस खरीदने का शानदार मौका, पहली बार ऑनलाइन नीलामी कर रहा DDA, जानिए डिटेल

Updated on 29-11-2023 01:48 PM
नई दिल्ली : रेवेन्यू बढ़ाने के लिए डीडीए अब काफी नए तरीके आजमा रहा है। इस बार वह दूसरे चरण में शामिल 2000 से अधिक फ्लैट का ई-ऑक्शन करेगा। 30 नवंबर से यह स्कीम लॉन्च होगी। इस स्कीम में द्वारका सेक्टर-19 बी के बने डीडीए कॉम्प्लेक्स में 14 पेंटहाउस, 170 सुपर एचआईजी और 946 एचआईजी फ्लैट्स शामिल हैं। इसके अलावा इसी स्कीम में द्वारका सेक्टर-14 में बने 316 एमआईजी और लोकनायकपुरम में बने 647 एमआईजी फ्लैट्स भी शामिल हैं। इस ऑक्शन में शामिल होने के लिए लोगों को ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) के तहत 10 लाख से 25 लाख रुपये जमा करवाने होंगे।

डीडीए के मुताबिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ईएमडी जमा करने की प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी और यह 29 दिसंबर को शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 5 जनवरी 2024 से ऑनलाइन ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फ्लैट के हिसाब से इसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 18 साल से ऊपर के लोग स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। स्कीम में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 2500 रुपये चुकाने होंगे। इसके बाद ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए आवेदक को अपने फ्लैट के अनुरूप ऑनलाइन ही ईएमडी जमा करवानी होगी। यह ईएमडी फ्लैट की पेमेंट में शामिल हो जाएगी।

असफल बोलीदाताओं को 30 दिन में ईएमडी वापस कर दी जाएगी। ई-बिड पूरी होने के बाद आवेदक उससे पीछे नहीं हट सकेगा। यदि वह ऐसा करता है, तो उसकी ईएमडी जब्त हो जाएगी। पेंटाहाउस के लिए बोली दो लाख के गुणा में, सुपर एचआईजी के लिए डेढ़ लाख, एचआईजी के लिए एक लाख और एमआईजी के लिए 50 हजार के गुणा में वेलिड होंगी। डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिनों के अंदर आवेदक को फ्लैट की कीमत देनी होगी। इसके बाद 30 दिन का एक्स्ट्रा टाइम आवेदक को मिल सकता है। लेकिन इसमें अलॉटी को 10 प्रतिशत ब्याज चुकाना होगा। स्कीम चलने के दौरान लोग साइटों पर जाकर सैंपल फ्लैट देख सकते हैं। यहां उनके लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक डीडीए के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जो उन्हें फ्लैट्स के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

क्या DDA अपने घाटे को प्रॉफिट में बदल पाएगा?


डीडीए ने सुपर लग्जरी फ्लैट में रेवेन्यू कमाने का एक मौका देखा है। पहली बार इन फ्लैट्स के लिए ई-ऑक्शन किया जा रहा है। दरअसल डीडीए के फ्लैट्स लंबे समय से बिक नहीं रहे हैं। इसकी वजह से डीडीए की आर्थिक हालत भी कमजोर हो रही है। 2022 में एलजी वी. के. सक्सेना ने ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 2019-20 से 2021-22 के दौरान डीडीए की आमदनी 3,578.69 करोड़ की है। वहीं, कुल खर्च 6,787.83 करोड़ का है। यानी डीडीए 3209.14 करोड़ के घाटे में हैं। इतना ही नहीं 2016-17 से 2021-22 के दौरान डीडीए पर 8915 करोड़ की लोन देनदारी भी है। ट्वीट में लिखा गया कि डीडीए राजधानी के सबसे महंगे और बड़े रियल एस्टेट का मालिक है, लेकिन कुप्रबंधन की वजह से उसके आर्थिक हालात खराब हो गए हैं। इसके बाद से डीडीए ने फ्लैट्स का बैकलॉग क्लीयर करने के लिए कई नए तरीके अपनाए हैं। इनमें डीडीए को कुछ सफलता भी मिली है। हाल ही में डीडीए ने फ्लैट्स की मांग बढ़ाने के लिए कंसलटेंट भी रखा है, जो डीडीए को हाउसिंग स्कीम को सफल बनाने का एजेंडा देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.