115 साल पहले फिजी में बस गए परदादा, बस्ती पहुंचे रविंद्र दत्त और केशनी, छठी पीढ़ी से मिल छलक उठीं आंखें

Updated on 08-12-2025 01:26 PM
बस्ती: खून के रिश्ते बड़े अजीब होते हैं। सालों बाद भी दूर रह रहे अपनों से मिलने के लिए बेचैन हो जाते हैं। पूर्वांचल के गांवों से फिजी गए गिरिमिटिया मजदूरों की अपनी अलग दास्तान है। बस्ती में बनकटी विकास खंड क्षेत्र के कबरा गांव में फिजी से एक परिवार 115 साल बाद अपने पूर्वजों को ढूंढते हुआ पहुंच गया। पैतृक गांव आकर रविंद्र दत्त और उनकी पत्नी केशनी हरे की खुशी देखने लायक थी। अपनों से मिलकर उनकी आंखें छलक आईं।रविंद्र दत्त के पुरखे 115 साल पहले फिजी जाकर बस गए थे। उन्‍होंने बताया कि अंग्रेज शासन काल के दौरान 1910 में भारत से कई लोगों को गिरमिटिया मजदूर बनाकर फिजी भेजा गया था। उनके परदादा गरीब राम भी इसमें शामिल थे। फिजी में इनके परदादा से मजदूरी कराई गई और उन्हें भारत नहीं आने दिया। इसके बाद उनका परिवार वहीं बस गया। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें अपने परदादा का एक इमिग्रेशन पास मिला, जिसमें उनके बारे में काफी जानकारी लिखी थी।


2019 में भारत आकर जुटाई थी जानकारी

2019 में रविंद्र भारत आए थे और अपने परिवार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इस बीच वह अयोध्या गए और भगवान राम से मन्नत मांगी कि उन्हें उनके बिछुड़े परिवार से मिला दें। कई सालों तक इंटरनेट से जानकारी इकठ्ठा करने और लोगों से बात करने के बाद रविंद्र दत्त शुक्रवार को कबरा पहुंचे। यहां गरीब राम के नाती भोला चौधरी, गोरखनाथ, विश्वनाथ, दिनेश, उमेश, रामउग्रह सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। रविंद्र दत्‍त और केशरी हरे को देखकर गांव वाले भी काफी खुश हुए।


छठी पीढ़ी को फिजी आने का दिया न्‍योता

115 साल बाद अपने परिवार की छठी पीढ़ी से मिलने के बाद रविंद्र दत्‍त ने उन्हें फिजी आने का न्योता दिया। रविंद्र ने कहा कि अब भारत से उनका गहरा नाता बन गया है। हर सुख-दुख में वे अपने परिवार के पास आते रहेंगे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि फिजी से दो लोग आए हैं और अपने परिवार को खोज रहे हैं तो उन्‍होंने रविंद्र दत्त से जानकारी ली। रविंद्र ने अपने भाइयों के साथ फोटो ली। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ पल बिताया। गांव की यादों को कैमरे में कैद किया और वापस फिजी लौट गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.