कमाई का शानदार मौका! इंफ्रा सेक्टर की कंपनी के IPO में आज से लगा सकते हैं दांव

Updated on 20-03-2023 08:01 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज से कमाई का एक और मौका खुल गया है। अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, कंस्ट्रक्शन फर्म उदयशिवकुमार इंफ्रा लिमिटेड (Udayshivakumar Infra Ltd) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) लॉन्च होने वाला है। इस आईपीओ में आज से दांव लगाने का मौका है। इस आईपीओ में आज यानी 20 मार्च से 23 मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं। शेयर बाजार में इसके 3 अप्रैल 2023 को लिस्ट होने की संभावना है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 33 रुपये से 35 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ में सब्सक्राइब करने वाले एक लॉट में आवेदन कर सकते हैं और आईपीओ के एक लॉट में कंपनी के 428 शेयर मिल रहे हैं। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 66 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी इस आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट लक्ष्यों के लिए करने वाली है।

उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ प्राइस बैंड


उदयशिवकुमार इंफ्रा आईपीओ में निवेशक 428 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि इस आईपीओ में निवेश के लिए कम से कम 14,980 रुपये की जरूरत होगी। इस आईपीओ के तहत करीब 60 फीसदी हिस्सा रिटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। आईपीओ में 30 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित है। इसी बीच इश्यू का 10 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। इस आईपीओ में निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है।

क्या करती है कंपनी


कंपनी आईपीओ में होने वाली इनकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। बता दें कि उदयशिवकुमार इंफ्रा रोड कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ी हुई है।यह कंपनी सरकारी विभागों सहित कर्नाटक में सड़कों, पुलों, नहरों और इंडस्ट्रियल एरिया कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगाती है। कंपनी के शेयरों का आवंटन 28 मार्च, 2023 को होने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.