यूसीसी विधेयक को स्वीकृति प्रदान करना दूरदर्शी और साहसिक निर्णय : गोविंद सिंह राजपूत

Updated on 20-07-2026 01:17 PM
भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्रदान किया जाना ऐतिहासिक, दूरदर्शी और साहसिक निर्णय है। इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूँ। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में समान न्याय, सुशासन और संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए जा रहे प्रयासों को नई गति प्रदान करेगा।
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए समान अधिकार, समान न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पहल है। हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। ऐसे में समान नागरिक संहिता सामाजिक समरसता, न्याय और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी। यह निर्णय संविधान निर्माताओं की उस भावना को भी साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक व्यवस्था की परिकल्पना की गई थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है, जो प्रदेश के विकास के साथ-साथ सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। यूसीसी विधेयक को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति देकर मध्यप्रदेश ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ आगे बढ़ने वाला अग्रणी राज्य है। यह निर्णय आने वाले समय में सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक अधिकारों की सुरक्षा तथा नागरिकों के बीच समानता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.