49 वें खजुराहो नृत्य समारोह का भव्य शुभारंभ

Updated on 21-02-2023 06:58 PM

खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह ने देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। यह कला-संस्कृति और आध्यात्म का बड़ा केंद्र बन कर उभरा है। सांसद श्री शर्मा समारोह के शुभारंभ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खजुराहो विश्व धरोहर है। इस बार समारोह का खास महत्व है क्योंकि 22 फरवरी से जी-20 देशों के सांस्कृतिक समूह की बैठक होने जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 56 स्थानों में से खजुराहो को चुना यह हमारे लिए गर्व की बात है। इससे खजुराहो एक बार फिर विश्व पटल पर चमकेगा। उन्होंने जी-20 समूह की बैठक खजुराहो में करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।   

सांसद श्री शर्मा ने राज्य रूपंकर कला पुरस्कार 2023 भी प्रदान किए। अतिथियों ने दीप प्रज्‍ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत अकादमी के निदेशक श्री जयंत माधव भिसे ने किया। संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया। एएसआई के अधीक्षक शिवकांत वाजपेई ने आभार माना। संचालन सुश्री मृदु त्रिपाठी ने किया।

राज्य रूपंकर कला पुरस्कार

राज्य रूपंकर कला पुरस्कारों में वर्ष 2022-23 के लिए देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार जबलपुर के श्री अमित कुमार सिन्हा को कलाकृति 'द शाइनिंग मेकर' के लिए, मुकुंद सखाराम भांड पुरस्कार भोपाल की सुश्री समीक्षा राठौर को शीर्षक विहीन के लिए, सैयद हैदर रजा पुरस्कार भोपाल के श्री पॉपिल मन्ना को 'डेप्थ ऑफ फेयरनेशन' के लिए, दत्तात्रेय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार धार के श्री प्रेम कुमार सिंह को 'अनटाइटल 1' के लिए, जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार भोपाल के श्री मान सिंह व्याम को जिंदगी एक सफर के लिए, विष्णु चिंचालकर पुरस्कार इंदौर के श्री उपेंद्र उपाध्याय को सेमल की बहार के लिए, नारायण श्रीधर बेंद्रे पुरस्कार ग्वालियर के श्री ओमप्रकाश माहौर को 'रंगों का बचपन' के लिए, रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार भोपाल के श्री गिरीश बा. उरकुड़े को 'अनटाइटल 2' के लिए, राममनोहर सिन्हा पुरस्कार भोपाल की सुश्री शिवानी दुबे को 'हिस्टोरीसिटी 6' के लिए और लक्ष्मीशंकर राजपूत पुरस्कार जबलपुर की सुश्री अंजलि राऊत को प्रिंटेड क्वीन 1 के लिए प्रदान किया गया। सभी अतिथियों के साथ इन कलाकारों को 51 हजार रुपए की सम्मान निधि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सभी कलाकारों की पुरस्कृत कृतियाँ राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी में लगेगी।

समारोह के खास आकर्षण

संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के साथ पर्यटन विभाग, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, वर्ल्ड डांस एलायंस एवं छतरपुर जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से खजुराहो नृत्य समारोह हो रहा है। समारोह के मुख्य आकर्षण भारतीय नृत्य-शैलियों के सांस्कृतिक परिदृश्य एवं कला-यात्रा की प्रदर्शनी कथकली पर एकाग्र-नेपथ्य, भारत सहित विश्व के अन्य देशों की कला प्रदर्शनी आर्ट-मार्ट, भारत एवं 5 देशों के नृत्य कलाकारों द्वारा नृत्य की नई भाषा का संधान-कोरियो लेब-लय प्रवाह, कलाकार और कलाविदों का संवाद-कलावार्ता, वरिष्ठ चित्रकार श्रीमती शुभा वैद्य की कला अवदान पर एकाग्र प्रदर्शनी- प्रणति, देशज ज्ञान एवं परम्परा का मेला-हुनर के साथ टेराकोटा और सिरेमिक राष्ट्रीय प्रदर्शनी कार्यशाला-समष्टि हैं। 

साहसिक पर्यटक गतिविधियों भी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कला प्रेमी और पर्यटक खजुराहो में साहसिक गतिविधियों का आनंद भी उठा सकते हैं और पर्यटक क्षेत्र विशेष की संस्कृति, धरोहर, परंपराओं, रीति-रिवाजों और खान-पान से भी रू-ब-रू हो सकते हैं। उत्सव में हॉट एयर बालूनिंग, ग्लेंपिंग, विलेज टूर, वॉक विद पारधी, ई-बाइक टूर, सेग-वे टूर, वाटर एडवेंचर जैसी रोमांचक गतिविधियों के साथ स्थानीय संस्कृति, कला और बुंदेली व्यंजनों के स्वाद का भी आनंद लिया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.