शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 151 समाजसेवियों का भव्य सम्मान

Updated on 20-04-2026 01:30 PM
रायपुर। सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने शनिवार को वृंदावन हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहे 151 सज्जनों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस पूरे आयोजन की आयोजक एवं संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह रहीं। कार्यक्रम इट्सा अस्पताल रायपुर एवं चंपा देवी इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के विशेष सौजन्य से संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। मंच पर कमलेश जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी, डॉ. रूपेंद्र, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी बिलासपुर, श्रीमती रेखा गुल्ला, श्रीमती दीपक्षा जैन, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला, डॉ. कविता कुंभज, मुस्कान खंडेलवाल, पीयूष जैन आदि गणमान्य अतिथि मौजूद थे।समारोह में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। दिव्यांग क्षेत्र से पिंटू राम साहू एवं महेश्वर सिंह को विशेष रूप से मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में शकुंतला फाउंडेशन ने पिंटू राम साहू की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व भी लिया, जिसके लिए उन्होंने संस्था एवं श्रीमती स्मिता सिंह का आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वालों में डॉ. अजय पांडेय, विशाल मिश्रा, डॉ. सुजाता दास, एएसपी अर्चना झा, सुषमा बग्गा, हासी बेनर्जी, विजयलक्ष्मी नायडू आदि प्रमुख नाम शामिल रहे। समारोह में रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.