शहरों में अवैध निर्माण का सर्वे करा रही सरकार: भूपेंद्र

Updated on 22-10-2022 05:51 PM

नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश के शहरी इलाकों में अवैध निर्माण करने वालों का सर्वे विभाग करा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्यवाही के लिए फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार प्रयास में जुटे हैं और तीस नवम्बर तक संविदा आधार पर निकायों के रिक्त पदों को भरने का काम किया जाएगा।

मंत्री सिंह ने यह जानकारी पीएम आवास योजना में 150 दिन का चैलेंज वर्ग में प्रदेश को आठ अवार्ड मिलने के बाद मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि विभाग की अनेक सेवाओं को आनलाइन करने का काम किया गया है। शहरों में खेल महोत्सव भी आयोजित करने जा रहे हैं। इसके साथ ही गौरव दिवस भी मनाने के आदेश दिए गए हैं। विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए सिंह ने कहा कि निकायों में एल्डर मैन की संख्या बढ़ाई गई है। शहरों में आवास के काम में तेजी लाने के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 21 हजार हेक्टेयर भूमि माफिया से मुक्त करवाई गई है जिस पर घर बनवाए जाएंगे।

एक माह में ठीक होंगी सड़कें
मंत्री सिंह ने सड़कों की दुर्दशा को लेकर कहा कि शहरों में मौजूद ये सड़कें अन्य विभागों की भी हैं। नगर निकायों की सड़कों की स्थिति ज्यादा खराब नहीं है। फिर भी एक माह में सड़कों को दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के प्रथम चरण का काम हुआ है जिसे रोज 1 लाख लोग देखने आते हैं। सिंह ने कहा कि महाकाल लोक में हुए फर्जीवाड़े की अभी तक कोई शिकायत सरकार के पास नहीं आई है।

भोपाल का मास्टर  प्लान 1 महीने में
पिछले कई सालों से भोपाल का मास्टर प्लान नहीं आ पाने को लेकर मंत्री सिंह ने कहा कि एक माह में मास्टर प्लान आ जाएगा। लीज रेंट से राहत के लिए जमीन फ्री होल्ड होने की किसी योजना के चालू होने से मंत्री ने इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि महापौर और पार्षदों के वेतन भत्तों मे ंवृद्धि को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.