राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया

Updated on 27-01-2024 12:04 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। लाल परेड ग्राउंड में हुई परेड में 19 टुकड़ियाँ शामिल थी।

राज्यपाल श्री पटेल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर श्री आनंद कलादगी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। परेड के 2आईसी श्री अभिषेक चौधरी थे। परेड में कंटीजेंट क्रमांक-1 गुजरात राज्य पुलिस का प्लाटून था। कंटीजेंट क्रमांक-2 में मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी कंटीजेंट क्रमांक-3 एसटीएफ, कंटीजेंट क्रमांक-4 विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस महिला, कंटीजेंट क्रमांक-5 हॉक फोर्स, कंटीजेंट क्रमांक-6 केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, कंटीजेंट क्रमांक-7 जिला पुलिस बल पुरूष, कंटीजेंट क्रमांक-8 जेल विभाग महिला, कंटीजेंट क्रमांक-9 मध्यप्रदेश होमगार्ड, कंटीजेंट क्रमांक-10 भूतपूर्व सैनिक, कंटीजेंट क्रमांक-11 एनसीसी सीनियर डिविजन एयर विंग नेवल विंग बॉयस मिश्रित प्लाटून, कंटीजेंट क्रमांक-12 एनसीसी सीनियर विंग एयर विंग नेवल विंग गर्ल्स मिश्रित प्लाटून, कंटीजेंट क्रमांक-13 गर्ल्स गाइड छात्रा, कंटीजेंट क्रमांक-14 स्काउट गाइड बॉयस, कंटीजेंट क्रमांक-15 पुलिस बॉयस, कंटीजेंट क्रमांक-16 शौर्य दल, कंटीजेंट क्रमांक-17 पुलिस बैंड, कंटीजेंट क्रमांक-18 स्वान दल, कंटीजेंट क्रमांक-19 अश्वरोही दल की टुकडियाँ शामिल थी। राज्यपाल श्री पटेल ने नागरिकों की उपस्थिति में खुले आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

राज्य स्तरीय 75वे गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा के विद्यार्थियों ने भारत गणराज्य के बदलते स्वरूप की स्तुति का गान किया। उनका यह नृत्य भारत की छवि को विश्वगुरू के रूप में स्थापित शक्ति स्वरूप दर्शाता था। इस नृत्य में जहाँ एक ओर भारत की भौगोलिक विशेषताओं का बखान है, वहीं विश्व के मान के संरक्षक के रूप में दर्शाता है। पूरी दुनिया में भारत वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा स्थापित करता है और उसकी अस्मिता की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल,संत हिरदाराम नगर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। उनकी इस प्रस्तुति में भारत भूमि की भव्यता एवं संस्कृति का वर्णन था। इस नृत्य में 60 छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से जनसमुदाय का मन मोह लिया।

नृत्यों की आखरी प्रस्तुति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 171 बच्चों ने "देश राग" में नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में स्कूल शिक्षा विभाग के 13 सरकारी स्कूल के बच्चे शामिल थे। नृत्य के माध्यम से लोकतंत्र में गणतंत्र के महत्व को दर्शाया गया था।

 प्रदेश के जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ

लाल परेड मैदान में हुए समारोह में जनजातीय संस्कृति पर केन्द्रित बुंदेलखंड का बरेदी और बधाई लोकनृत्य, निमाड़ का गणगौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी छेत्र में निवास करने वाली भील जनजाति का भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही यादव जाति का जातीय लोकनृत्य अहिराई की प्रस्तुति भी दी गई। इन नृत्यों में जनजातीय वर्ग के युवक-युवती रंगीन वेशभूषा में में छटा बिखेर रहे थे। जनजातीय वाद्य यंत्रों ने मैदान में उपस्थित जनसमुदाय को अभिभूत किया।

झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति, सुशासन जनभागीदारी से समग्र विकास को प्रदर्शित किया गया। उद्यानिकी विभाग की झांकी में जनभागीदारी से उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में प्रदेश की तरक्की को दर्शाया गया था। झांकी में देश में संतरा, टमाटर, धनिया एवं लहसुन उत्पादन में प्रथम स्थान रहने को चित्रित किया गया था। विभाग ने जनता की सुविधा के लिये ई-नर्सरी पोर्टल भी शुरू किया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की झांकी में कृषि क्षेत्र में देश में उभरते मध्यप्रदेश को उपलब्धियों के साथ दिखाया गया। झांकी के माध्यम से ड्रोन से नेनो यूरिया के छिड़काव को सुशासन की व्यवस्था को प्रदर्शित किया गया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी में श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा को कारीगरों एवं शिल्पकारों के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया।

झाकियों के प्रदर्शन के सिलसिले में जेल विभाग की झांकी में आजादी के बाद जेलों में हो रहे सुधारात्मक स्वरूप को दर्शाया गया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की झांकी में युनेस्को में शामिल स्थलों को दर्शाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी में जल जीवन मिशन के माध्यम से नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता को दिखाया गया। वन विभाग की झांकी में संयुक्त वन प्रबंधन के माध्यम से ग्रामवासियों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की कोशियों को दर्शाया गया। मछुआ कल्याण विभाग की झांकी जनता का विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। इस झांकी को मछली का विशाल स्वरूप प्रदान किया गया था। झांकी में प्रदेश की समृद्ध मत्स्य संपदा को दर्शाया गया। पशुपालन विभाग की झांकी में चलित पशु चिकित्सा इकाई के वाहन और उसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं को दर्शाया गया। झांकी के प्रदर्शन के सिलसिले में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित द्वारा सहकारिता के माध्यम से सुशासन को दिखाया गया। अंतिम झांकी निर्वाचन की थी। इस झांकी में निर्वाचन के महत्व का प्रदर्शित किया गया था। झांकी की विषयवस्तु "वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूरी डालेंगे हम" था।

पुरस्कार

गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों में संत हिरदाराम नगर के हासोमल पब्लिक स्कूल को प्रथम, रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा को दूसरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.