राज्यपाल डेका ने जिला स्तरीय और आकांक्षी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से मंगल भवन प्रतापपुर में किया संवाद

Updated on 07-10-2025 01:02 PM

सूरजपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज जिला सूरजपुर के आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के एक दिवसीय प्रवास पर थे। यहां उन्होंने प्रतापपुर मंगल भवन में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से संवाद किया और शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के अद्यतन स्थिति के सम्बंध में जानकारी ली। 

जिला स्तरीय और आकांक्षी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा आमजन आशा लेकर प्रशासन व शासन के पास आता है, प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, यह सुनिश्चित करना प्रत्येक अधिकारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा सेवा भाव व विनम्रता पूर्वक लोगों की समस्याओं को सुनें और निश्चित समय सीमा पर उनका निदान करें। 

बैठक में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन  ने ब्लॉक में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में निरंतर सुधार देखा जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों को स्मार्ट आंगनवाड़ी के रूप में विकसित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक प्रतापपुर के विभिन्न इंडिकेटर पर हो रहे कार्याे के सम्बंध में राज्यपाल श्री रमेन डेका को प्रेजेंटेशन दिया गया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के उद्देश्य से उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आजीविका एवं आधारभूत संरचना क्षेत्रों में हो रहे कार्यों के सम्बन्ध में वृहद चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नीति आयोग के गाइडलाईन का शब्दशः पालन करने की बात कही।

बैठक में पंडों व कोरवा जनजाति को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें उनके लाइफस्पैन के सम्बंध में डाटा संग्रहण करने के निर्देश दिए गए ताकि उनके लाइफस्पैन को नैशनल राष्ट्रीय औसत जीवन प्रत्याशा के समकक्ष लाया जा सके। इसके साथ ही जनजाति समुदाय की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये गए। जनजाति समुदाय के लोगों के जीवन शैली, स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर मे सकरात्मक बदलाव के लिए उन्होंने योजना आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की आवश्यकता को ध्यान मे रखते हुए ग्राउन्ड वॉटर लेवल रिचार्ज पर सकरात्मक कार्य करने, स्कूल मे ड्रॉप आउट की दर नगण्य करने, रूरल डेवलपमेंट को प्राथमिकता देने, सभी सरकारी संस्थानों मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करने, जल संचय को बढ़ावा देने बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु शिक्षकों की लगातार मॉनीटरिंग करने, टीबी उन्मूलन पर युद्धस्तर पर कार्य करने इत्यादि विषय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राज्यपाल महोदय ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम तभी सफल होगा जब प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय समुदाय आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, कुपोषण उन्मूलन एवं युवाओं के कौशल विकास पर बल दिया।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल महोदय ने मां के नाम एक पौधा कार्यक्रम के तहत एक पीपल का पौधा लगाए।

बैठक पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री ज्योत्सना पैकरा, श्री तेजपाल, श्री सुखराम को पीएम आवास की चाबी सौंपी, उन्होंने परिवार के सदस्यों को उनके नए आवास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने हितग्राही और उनके परिवार से आत्मीयता से बातचीत भी की। उन्होंने परिवार की आजीविका, बच्चों की पढ़ाई और योजना से हुए बदलावों के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम में विभागीय योजना अंतर्गत सामग्री का वितरण व डमी चेक का वितरण किया। जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पिंकी, श्रीमती कलावती,  श्रीमती सुन्दरी को चेक वितरण किया गया। इसके साथ स्व सहायता समूह की दीदियों से आजीविका मूलक गतिविधियों के सम्बंध में चर्चा भी की गई।

इसके साथ ही उन्होंने आज के कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम के तहत पीपल के पेड़ का पौधारोपण भी किया।

आज की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ श्री पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, जनपद सीईओ व अन्य जिला स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.