बढ़ गया सरकार का कुल कर्ज, जून तिमाही में 159.63 लाख करोड़ पर पहुंचा, देखिए क्या कह रहे ये आंकड़े

Updated on 30-09-2023 03:15 PM

नई दिल्ली : सरकार का कुल सकल ऋण (Total gross debt) अप्रैल-जून तिमाही में तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी बढ़कर 159.53 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। मार्च के आखिर में सरकार पर कुल सकल कर्ज 156.08 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्रालय की अप्रैल-जून 2023 तिमाही की सार्वजनिक ऋण प्रबंधन रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में सरकार की कुल सकल देनदारियां एक तिमाही पहले की तुलना में 2.2 फीसदी बढ़ गईं।

 

पब्लिक डेट कुल देनदारियों का 89.5%

अप्रैल-जून तिमाही में सार्वजनिक ऋण सकल देनदारियों का 89.5 फीसदी था। रिपोर्ट कहती है कि सरकार की अलग-अलग अवधि वाली बकाया सिक्योरिटीज में से लगभग 26.6 फीसदी की शेष मैच्योरिटी अवधि पांच साल से कम है।
 

डेट मैनेजमेंट पर आती है त्रैमासिक रिपोर्ट

वित्त मंत्रालय के बजट प्रभाग का सार्वजनिक ऋण प्रबंधन प्रकोष्ठ (PDMC) अप्रैल-जून 2010-11 से ही नियमित आधार पर ऋण प्रबंधन पर एक त्रैमासिक रिपोर्ट जारी करता है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में केंद्र सरकार ने दिनांकित प्रतिभूतियों के जारी/ निपटान के जरिये 4.08 लाख करोड़ रुपये की सकल राशि जुटाई, जो समायोजन के बाद 2.71 लाख करोड़ रुपये रही।
 

इश्यूज की वैट एवरेज यील्ड 7.13 %

अप्रैल-जून तिमाही में इश्यूज की वैट एवरेज यील्ड 7.13 प्रतिशत रही, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह 7.34 प्रतिशत थी। इश्यू की वैट एवरेज मैच्योरिटी जून तिमाही में 17.58 वर्ष रही जो मार्च तिमाही में 16.58 वर्ष थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सैकेंडरी मार्केट में लेनदेन सौदे इस तिमाही में सात से 10 साल की मैच्योरिटी अवधि वाले इश्यूज पर फोकस्ड रहे।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.