सरकार का संकल्प है पात्र हितग्राही को घर के नजदीक ही मिले सुविधाएँ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 18-04-2023 05:44 PM

सरकार का संकल्प है कि हर पात्र हितग्राही को घर के नजदीक ही शासन की योजनाओं का लाभ मिले। इस बात को ध्यान में रख कर उपनगर ग्वालियर में विकास यात्रा से घर-घर जाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के ईकेवायसी और फॉर्म भरने का कार्य भी किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात शहर के वार्ड-5 में निकली विकास यात्रा के दौरान कही। 

श्री तोमर ने विकास यात्रा के दौरान 3 करोड 38 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगातें दी। इनमें 2 करोड 30 लाख रूपये  लागत के भूमि-पूजन एवं एक करोड 8 लाख रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आमजन से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर निराकरण भी कराया। उन्होंने शेष समस्याओं को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान  हुई नुक्कड़ सभाओं में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आमजन को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ घर के नजदीक मिलें, इसके लिए प्रत्येक वार्ड में संजीवनी क्लीनिक खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उपनगर ग्वालियर में मोतीझील रोड एवं नाले का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही विभिन्न कॉलोनियों में आज जिन सडकों का भूमि-पूजन किया गया है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र ही चालू हो जाएगा। 

10 जून से बहनों के खाते में आयेगें एक-एक हजार रूपये

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने माताओं-बहनों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इस योजना में सभी पात्र महिलाओं को 1-1 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएगें।  योजना में आवेदन भरने का काम जारी है।  एक भी बहन पंजीयन से छूट न जाए, इसके लिए सभी के घर के नजदीक ही पंजीयन शिविर लगाये जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.