सरकार ऐसी जनसंख्या नीति बनाए जो सभी धर्मों पर लागू हो: संघ

Updated on 23-10-2022 05:30 PM

भोपाल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य भारत प्रांत के संघ चालक अशोक पांडेय ने कहा है कि वर्ष 2025 तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में संघ की शाखाएं लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसको लेकर संघ द्वारा योजना तैयार की गई है। संघ द्वारा स्वावलंबन और पर्यावरण पर भी काम किया जाएगा। तीन साल के लिए 240 विस्तारक संघ अलग-अलग स्थानों पर भेजेगा। संघ की प्रयागराज में हुई बैठक की जानकारी देते हुए पांडे ने कहा कि घुसपैठ, धर्मांतरण और रोहिंग्या मुसलमान के कारण देश में मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए सरकार ऐसी जनसंख्या नीति बनाए जो सभी धर्मों और समाज के सभी वर्गों पर समान रूप से लागू हो। इसको लेकर उन्होंने पिछले दशकों में तेजी से बढ़ी मुलसमानों की आबादी को लेकर आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने कहा कि मार्च में संघ की प्रतिनिधि सभा में इसको लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। पांडे ने बताया कि संघ के सौ साल पूरे होने पर देश के विभिन्न प्रांतों के साथ मध्यप्रदेश में भी शताब्दी विस्तारक निकलेंगे। अभी मध्य भारत प्रांत में 102 शताब्दी विस्तारक निकले हैं जिन्हें एक साल में 200 तक पहुंचाया जाएगा। उधर देश भर में 3000 शताब्दी विस्तारक निकले हैं और एक हजार विस्तारक और भी निकलेंगे।

उन्होंने कहा कि संघ के मध्य भारत प्रांत में संघ रचना के 1814 ग्रामीण मंडल हैं। एक साल में यहां 150 नए मंडलों में काम शुरू हुआ है। वर्तमान में संघ के 820 मंडलों में शाखा और 260 मंडलों में साप्ताहिक मिलन के कार्यक्रम हो रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में 760 बस्तियों में से 550 बस्तियों में शाखा के जरिये या साप्ताहिक मिलन के माध्यम से संघ की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.