वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंग समुदाय को न्याय दिलाने विशेष थाना की स्थापना करें सरकार : रिजवी

Updated on 13-11-2022 06:42 PM

मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र प्रेषित कर कहा है कि आपकी पहल पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन एवं तृतीय लिंग समुदाय के लिए गत् राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हेल्पलाईन प्रारंभ की गई है, जो सराहनीय एवं अभिनव कदम है। ऐसी हेल्पलाईन प्रारंभ करने का अनुकरणीय कदम देश के सभी राज्यों को प्रारंभ करना चाहिए, जो वक्त का तकाजा भी है। उपरोक्त वर्ग एवं समुदाय हमेशा से अपने आपको उपेक्षित महसूस करता आ रहा था। इस हेल्पलाईन को प्रारंभ करने से इन वर्गों की समस्याओं पर सरकार तत्काल उनके निराकरण की दिशा में शीघ्र प्रयास कर उन्हें राहत प्रदान कर सकेगी।

रिजवी ने कहा है कि प्राय: देखा जा रहा है कि उपरोक्त वर्गों की समस्याओं के निदान की दिशा में प्रदेश के अधिकांश पुलिस थानों के द्वारा कार्यवाही करने में तत्परता नहीं दिखाई जाती है तथा सीनियर सिटीजन, दिव्यांग एवं तृतीय लिंग के पीड़ित एवं प्रताड़ित लोगों को न्याय प्राप्ति हेतु इधर से उधर भटकना पड़ता है, जो कदापि उचित नहीं है। आपकी इन वर्गों को राहत पहुंचाने की मंशा को उनकी परेशानियों के निदान हेतु प्रदेश के सभी जिलों में अजा-अजजा महिला वर्ग की तर्ज पर विशेष थाना प्रारंभ किया जाना अति उत्तम होगा।

रिजवी ने कहा कि उपरोक्त वर्गों के लिए विशेष थाने प्रारंभ किए जाने के लिए एक अनुकरणीय पहल, जो आज तक किसी भी प्रदेश अथवा प्रदेश मुखिया के द्वारा नहीं की गई है, उसकी पहल छत्तीसगढ़ सरकार से प्रारंभ की जानी चाहिए। इस आशय का पत्र गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम तथा डी.जी.पी. श्री जुनेजा को भी प्रेषित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.