अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच को सरकार तैयार, जानिए कौन करेगा

Updated on 18-04-2023 07:40 PM
नई दिल्ली: (विशेष संवाददाता)। अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। यह खबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की तरफ से आई है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की निगरानी वाला एक पैनल अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की ओर से अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करेगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताने से इंकार किया है। उनका कहना है कि जब इस मामले की निगरानी कोर्ट से हो रही हो तो इस पर कुछ टिप्पणी करना उचित नहीं लगता। उनका कहना है कि सरकार भारत सरकार कंपनियों से दूर रहती है। वाशिंगटन में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की बैठक में भाग लेने के बाद दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि इकॉनमी में तेजी बनी रहे।

तेल खरीद पर लगातार कर हैं आकलन

रूस से तेल (Crude Oil) की खरीद पर उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी बड़ी आबादी की सेवा के लिए सस्ती कीमतों को देखेगा। सीतारमण ने कहा कि हमें लगातार आकलन करना होगा कि सबसे अच्छा सौदा कहां मिल से सकता है, क्योंकि यह अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण इनपुट है। ओपेक प्लस देशों की ओर से उत्पादन में कटौती किए जाने से ऊर्जा की लागत बढ़ती है तो दक्षिण एशियाई देश रूसी कच्चे तेल को जी-7 की ओर से लगाए गए प्राइस कैप के पास या उससे अधिक पर खरीद सकते हैं।


GDP में तेजी बनी रहेगी

GDP ग्रोथ पर वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सरकार पर्याप्त उपाय कर रही है, जिससे देश की GDP ग्रोथ में तेजी बनी रहे। बेशक मैन्युफैक्चरिंग वस्तुओं और सेवाओं की गतिविधियों की डिमांड में कमी इस राह में बड़े कांटे हैं। उनको दूर करना होगा। गौरतलब है कि इस साल के बजट में इससे जुड़े कई उपायों की घोषणा की गई है।

इकॉनमी पर है RBI की पैनी नजर


सीतारमण ने कहा कि RBI भारत की इकॉनमी पर पैनी नजर बनाए हुए है। इस बार रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इंडस्ट्री ने इस कदम का स्वागत किया है। मगर जहां तक महंगाई की बात है तो इस मोर्चे पर मानसून की बौछारों से काफी कुछ तय होगा। वित्तीय घाटे पर उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि बजट में GDP के परिपेक्ष्य में 5.9% के वित्तीय घाटे का जो लक्ष्य तय किया गया है, उसको हासिल कर लिया जाएगा।

निजीकरण की गति धीमी क्यों


सरकारी कंपनियों के निजीकरण (Privatisation) की धीमी गति पर सीतारमण ने कहा, निजीकरण करना इतना आसान नहीं। निजीकरण करने से पहले कई चरणों से गुजरना पड़ता है। सरकार उन कंपनियों का निजीकरण करना चाहती है, जो कारोबारी रूप से उसके लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। रोजगार पर उन्होंने कहा कि सरकारी मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों को भरने के लिए कहा गया है। प्राइवेट सेक्टर में स्किल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

क्रिप्टो पर सहमति


क्रिप्टोकरंसी (Cryptocurrency) पर सीतारमण ने कहा कि अगर जी-20 सदस्यों के बीच आम सहमति है, तो हम एक व्यापक ढांचे को देखेंगे और प्रत्येक देश को अपने स्वयं के विधायी ढांचे को अपनाने के लिए छोड़ देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.