मुकेश अंबानी की रिलायंस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, जानिए क्या है मामला

Updated on 23-07-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। यह मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी रिलायंस कमर्शियल डीलर्स लिमिटेड से जुड़ा है। टैक्स विभाग की मांग है कि इस कंपनी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चार्टर फ्लाइट सर्विसेज पर ज्यादा टैक्स लगाया जाए। यह कंपनी रिलायंस के अधिकारियों और कर्मचारियों को चार्टर फ्लाइट सर्विसेज देती है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को दो हफ्ते के अंदर लिखित में अपनी बात रखने को कहा है।

टैक्स विभाग का कहना है कि रिलायंस कमर्शियल डीलर्स लिमिटेड असल में रिलायंस को विमान किराए पर दे रही है। इसलिए, इस पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। वहीं, रिलायंस कमर्शियल डीलर्स लिमिटेड का कहना है कि वह सिर्फ यात्रियों को चार्टर फ्लाइट से ले जा रही है। इसलिए, उस पर सामान्य हवाई परिवहन सेवाओं की तरह कम टैक्स लगना चाहिए। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस मनोज मिश्रा और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने इस मामले में रिलायंस कमर्शियल डीलर्स लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।

क्यों जरूरी है मामला?

जस्टिस मिश्रा ने कहा कि यह एक अहम मुद्दा है जिस पर विचार करना और फैसला करना जरूरी है। इसमें कानून की व्याख्या और वर्गीकरण से जुड़ा एक सीधा सवाल शामिल है। अगर सुप्रीम कोर्ट टैक्स विभाग के पक्ष में फैसला सुनाता है, तो कंपनियों के लिए चार्टर सर्विसेज का इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा। उन्हें पुराने टैक्स भी भरने पड़ सकते हैं और आगे भी ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है। इससे अधिकारियों के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा।
DGCA के नियमों के अनुसार नॉन-शेड्यूल एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज (पैसेंजर) में यात्रियों, मेल या सामान को बिना किसी तय समय सारणी के ले जाया जाता है। ये सेवाएं चार्टर या डिमांड पर दी जाती हैं। ऐसे ऑपरेटरों के पास नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर परमिट (NSOP) होता है। इससे वे ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कभी भी उड़ान भर सकते हैं। अभी पैसेंजर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज पर सामान्य एयरलाइनों की तरह कम टैक्स लगता है। इकॉनमी क्लास के लिए जीएसटी 5% हैं। वहीं विमान किराए पर देने या लीज पर देने पर ज्यादा टैक्स (18% जीएसटी) लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.