सरकार, RBI, HDFC Bank, शेयर मार्केट... अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से क्यों मचा है कोहराम?

Updated on 20-03-2026 01:04 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए बुधवार को बैंक से इस्तीफा दे दिया। वह पांच साल से बैंक के बोर्ड में थे। उनके इस्तीफे के बाद से बैंक के कामकाज को लेकर निवेशकों के चिंता बढ़ गई और सरकार, आरबीआई और एचडीएफसी बैंक को इस पर सफाई देनी पड़ी। आज बैंक का शेयर कारोबार के दौरान 9% तक गिर गया था। इससे बैंक का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया था। अंत में यह 5 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।

यह पहली बार है जब एचडीएफसी बैंक के किसी अंशकालिक चेयरमैन ने कार्यकाल के बीच में पद छोड़ा है जिससे इसके कामकाज को लेकर चिंताएं उठी हैं। यही कारण है कि सरकार और आरबीआई को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने कहा कि एचडीएफसी बैंक मजबूत बुनियाद वाला मजबूत संस्थान है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘एचडीएफसी बैंक मजबूत बुनियाद वाला मजबूत संस्थान है।’

आरबीआई ने क्या कहा

आरबीआई ने भी कहा कि बैंक के कामकाज के संबंध में कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। आरबीआई ने बयान में कहा, ‘एचडीएफसी बैंक एक घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंक (डी-एसआईबी) है जिसके पास मजबूत वित्तीय स्थिति, पेशेवर तरीके से संचालित निदेशक मंडल और सक्षम प्रबंधन दल है। हमारे समय-समय पर किए गए आकलन के आधार पर, इसके आचरण या कामकाज के संचालन के संबंध में कोई बड़ी चिंता नहीं है।’इस बीच एचडीएफसी बैंक के सीईओ और एमडी शशिधर जगदीशन ने कहा कि अतनु चक्रवर्ती को अपने इस्तीफे के फैसले पर पुनर्विचार करने, नैतिकता से संबंधित चिंताओं पर विस्तार से बताने और इस्तीफे में उपयोग किये गये कुछ शब्दों को वापस लेने के लिए कहा गया था। बैंक के बोर्ड के अधिकतर सदस्यों ने कहा कि वह चक्रवर्ती के इस कदम से हैरान हैं क्योंकि उन्होंने इस्तीफे में जिन चिंताओं का जिक्र किया है, उनके बारे में साफ-साफ कुछ नहीं बताया।

मनाने की कोशिश

जगदीशन ने कहा कि बैंक में समस्या वाली कोई बात नहीं है और मैनेजमेंट ने विश्वास जताया कि समय के साथ बैंक अपनी प्रतिष्ठा को हुए नुकसान की भरपाई कर लेगा। जगदीशन ने कहा, ‘बोर्ड के हर सदस्य ने चक्रवर्ती को अपना इस्तीफा वापस लेने या चिंताओं को विस्तार से समझाने की कोशिश की ताकि उनका समाधान किया जा सके, लेकिन वह नहीं माने।'

जगदीशन ने कहा कि पत्र में इस्तेमाल की गई भाषा को कुछ हद तक बदलने की कोशिश भी की गई थी। उन्होंने संकेत दिया कि इसमें सफलता न मिलने के कारण आरबीआई को जानकारी दी गई और नियामक ने तत्परता दिखाते हुए केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.