सरकार कोल इंडिया में बेच रही हिस्सेदारी, आप भी सस्ते में खरीद सकते हैं शेयर, जानिए डिटेल

Updated on 01-06-2023 06:52 PM
नई दिल्ली : सरकार ने बुधवार को Coal India में तीन फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया। यह हिस्सेदारी एक जून यानी आज से ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से बेची जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि OFS रिटेल और नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए एक और दो जून को जारी रहेगी। कंपनी ने कहा है कि प्रस्ताव के तहत कंपनी के 9.24 करोड़ शेयर यानी 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी। इसके अलावा, अतिरिक्त बोली आने पर, इतनी ही बिक्री और करने का विकल्प रखा गया है। कोल इंडिया का शेयर बुधवार को 241.20 रुपये पर बंद हुआ। इस कीमत से कंपनी की तीन फीसदी हिस्सेदारी की कीमत लगभग 4,400 करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा, ज्यादा बोली आने पर इतने ही संख्या में और शेयर यानी 1.5 फीसदी और हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया है। वहीं, गुरुवार को कोल इंडिया का शेयर (Coal India Share Price) 4.44 फीसदी की गिरावट के साथ 230.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।


बेचे जाएंगे 9,24,40,924 इक्विटी शेयर


कोल इंडिया में यह हिस्सेदारी एक जून से ऑफर फॉर सेल के जरिए से बेची जा रही है। कंपनी की सूचना में कहा गया, 'विक्रेता ने 10 रुपये फेस वैल्यू के 9,24,40,924 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव दिया है। यह बिक्री खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों के लिये एक और दो जून को होगी। यह कुल चुकता शेयर पूंजी का 1.5 फीसदी है।’

खुदरा निवेशक 2 जून को लगा सकेंगे बोली


कोल इंडिया के ऑफर फॉर सेल में खुदरा निवेशक 2 जून को बोली लगा सकेंगे। केंद्र की 3 प्रतिशत इक्विटी के विनिवेश में 1.5 प्रतिशत का ग्रीन शू विकल्प भी शामिल है। सीआईएल ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, इसके अलावा, ओवर सब्सक्रिप्शन के मामले में समान मात्रा में हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीन शू विकल्प होगा। ओएफएस मार्ग के तहत, सार्वजनिक कंपनियों में प्रवर्तक एक्सचेंजों के लिए बोली लगाने वाले प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अपने शेयर बेच सकते हैं और अपनी होल्डिंग कम कर सकते हैं।


4000 करोड़ का ओएफएस


ओएफएस का आकार करीब 4,000 करोड़ रुपये है और इसकी न्यूनतम कीमत 225 रुपये प्रति शेयर तय की गई है। यह कोल इंडिया के मौजूदा बाजार भाव से करीब 7 फीसदी कम है। प्रस्ताव कोयला उत्पादक में 1.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी के लिए 9.24 करोड़ शेयरों को बेचने का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.