LIC में हिस्सा बेचने की तैयारी में सरकार

Updated on 14-08-2025 04:19 PM
नई दिल्ली: भारत सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कपनी LIC में 2.5 से 3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार अपनी हिस्सेदारी के विनिवेश के लिए दो हफ्ते में एक रोड शो शुरू कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने मोतीलाल ओसवाल और IDBI कैपिटल को LIC के बिक्री प्रस्ताव के लिए ब्रोकर नियुक्त किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा पहली किस्त में 2.5 से 3% हिस्सेदारी बेचने की संभावना है, लेकिन बिक्री की अंतिम राशि रोड शो के बाद तय की जाएगी।

कथित हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को 14,000 करोड़ से 17,000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। सरकार की अभी एलआईसी में 96.5% हिस्सेदारी है। तीन साल पहले सरकार ने इसमें 3.5% हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेच दी थी। सेबी ने एलआईसी को 10% मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम को पूरा करने के लिए मई 2024 का समय दिया था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर मई 2027 तक दिया था। इसी उद्देश्य से सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। एलआईसी का मार्केट कैप करीब 5.59 लाख करोड़ रुपये है। बुधवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.5% गिरावट के साथ 884.30 रुपये पर बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.