TDS और TCS को जोड़ने जा रही सरकार, टैक्सपेयर्स को मिलेगी राहत, जानिए क्या होगा फायदा

Updated on 27-05-2023 07:27 PM
नई दिल्ली: सरकार ने टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) को जोड़ने की तैयारी की है। सरकार किसी भी शख्स की इनकम के स्रोत पर की गई कर कटौती (TDS) से उसके भुगतान के लिए स्रोत पर कर संग्रह (TCS) को आपस में जोड़ देगी। मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) अनंत नागेश्वरन का कहना है कि सरकार, आपके टीडीएस को टीसीएस से इस तरह से जोड़ने की कोशिश में है कि अगर आपने टीसीएस दिया है तो वह कम टीडीएस के रूप में नजर आए। इस पूरी कवायद का मकसद यह है कि आपके नकद प्रवाह पर कोई असर न पड़े। नागेश्वन ने सीआईआई के एक कार्यक्रम में कहा कि टीसीएस और टीडीएस के बीच कोई मेल न होने से परेशान होने वाले टैक्सपेयर्स को नई व्यवस्था से राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि टीडीएस का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति की आय के स्रोत पर की गई कर कटौती और (टीसीएस) का मतलब भुगतान के स्रोत पर टैक्स कलेक्शन है। सरकार की यह कोशिश ऐसे समय सामने आई है जब विदेशों में एक खास सीमा से अधिक खर्च पर एक जुलाई से 20 प्रतिशत टीसीएस की व्यवस्था लागू होने जा रही है।

क्यों करना चाहती है सरकार

टैक्स एक्सपर्ट सुशील अग्रवाल ने कहा कि टीडीएस को टीसीएस से जोड़ने के बाद सरकार किस तरह की राहत टैक्सपेयर्स को देगी, अभी यह साफ नहीं है। हो सकता है कि अगर टीसीएस कट रहा है तो टीडीएस की कटौती में राहत दें ताकि कैश का प्रवाह ब्लॉक न हो। इस बारे में तभी कुछ कहा जा सकता है कि जब वित्त मंत्रालय इस बारे में सारी जानकारी सार्वजनिक करे।

लागू होने जा रही नई व्यवस्था

बता दें कि सरकार की यह कोशिश ऐसे समय सामने आई है, जब विदेश में 7 लाख से अधिक खर्च पर एक जुलाई, 2023 से 20 फीसदी टीसीएस की व्यवस्था लागू होने जा रही है। सीईए ने कहा, सरकार ने 7 लाख रुपये तक के लेनदेन को टीसीएस से बाहर रखा है। इससे छोटे करदाताओं को राहत मिलेगी। इसका मतलब यह भी है कि ज्यादातर लेनदेन 20% टीसीएस के दायरे में नहीं आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.