एमपी में सरकारी इंजीनियर पढ़ेंगे कंस्ट्रक्शन के नियम:भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज के बाद पीडब्ल्यूडी कराएगा एग्जाम

Updated on 13-07-2025 12:26 PM

मध्यप्रदेश के भोपाल में निर्मित 90 डिग्री टर्न वाला रेलवे ओवरब्रिज (ROB) देश भर में सुर्खियां बंटोर रहा है। इंदौर में भी जेड (Z) आकार का ब्रिज तैयार हो रहा है। हाल ही में प्रदेश में कई जगहों से सड़क, पुल, भवनों के निर्माण में ऐसी गड़बड़ियां सामने आई हैं।

इसके चलते अब लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों को कंस्ट्रक्शन वर्क के रूल्स पढ़ने होंगे। उन्हें नई तकनीकों की स्टडी कराई जाएगी। विभागीय परीक्षा भी पास करना पड़ेगी। इस परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर फील्ड में पोस्टिंग दी जाएगी और जवाबदारी के काम सौंपे जाएंगे। 15 अगस्त के बाद आयोजित होने वाली परीक्षा में कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री स्तर के इंजीनियर्स शामिल होंगे। जबकि चीफ इंजीनियर और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को सिर्फ स्टडी करनी होगी।

दरअसल, पीडब्ल्यूडी ने भवन, सड़क और पुल बनाने के मामले में मापदंडों का पालन नहीं किए जाने पर इंजीनियरों पर सख्ती की तैयारी की है। विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने एक निर्देश जारी कर कहा है कि प्रदेश में कई स्थानों पर भवन, सड़क और पुल बनाने का काम किया जा रहा है। इसकी क्वालिटी में गड़बड़ी न हो और निर्माण कार्य का टिकाऊपन (ड्यूरेबिलिटी) बना रहना चाहिए। सुरक्षा मानकों का पालन पूरी तरह से होना जरूरी है।

मानकों का दोबारा अध्ययन करने के निर्देश जारी निर्देश में कहा है कि इंडियन रोड कांग्रेस और नेशनल बिल्डिंग कोड के साथ भारतीय मानक कोड के आधार पर काम करना होगा। विभाग के सब इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को मानकों का दोबारा और अच्छे से अध्ययन करना होगा।

निर्देश में कहा है कि सभी इंजीनियर्स 15 अगस्त तक बताए गए स्टडी मटेरियल की स्टडी करें ताकि फ्यूचर में प्रदेश में होने वाले कंस्ट्रक्शन में इस आधार पर काम कराए जा सकें। इसके बाद सभी संबंधित इंजीनियर्स की परीक्षा लेकर उनके स्टडी एक्सपीरियंस का मूल्यांकन किया जाएगा।

विभाग के पास रहेगा परीक्षा का डेटा परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में कराई जा सकती है। इस परीक्षा के जरिए विभाग इंजीनियरों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने, प्रैक्टिकल वर्किंग एफिशिएंसी बढ़ाने और क्वालिटी कंट्रोल में सुधार का काम किया जा सकेगा। इस परीक्षा के डेटाबेस विभाग सुरक्षित रखेगा, जिसका उपयोग इंजीनियर के काम के एनुअल मूल्यांकन, प्रशिक्षण की आ‌वश्यकता, पोस्टिंग और विशेष परियोजनाओं के आवंटन में होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.