सरकारी कर्मचारियों को मार्च में मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी, एरियर भी, जानिए DA बढ़ने से कितना हुआ फायदा

Updated on 25-03-2023 08:11 PM
नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employee) को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया है। इस महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का कर्मचारियों को लंबे समय से इंतजार था। माना जा रहा था कि सरकार होली से पहले इसकी घोषणा कर देगी। लेकिन वित्त वर्ष पूरा होते-होते सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को यह तोहफा दे दिया है। शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए हाइक (DA Hike) की घोषणा हुई है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इससे अब यह 42 फीसदी पर जा पहुंचा है। पहले यह 38 फीसदी था। सरकार हर छह महीने में डीए में बढ़ोत्तरी की घोषणा करती है। महंगाई बढ़ने के आधार पर डीए बढ़ाया जाता है।


12,815 करोड़ रुपये होंगे खर्च


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार डीए हाइक पर 12,815 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर जा पहुंचा है। इससे देश के 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। साथ ही केंद्र सरकार के पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) भी बढ़ी है। इससे देश के 69 लाख पेंशनभोगियों (Pensioners) को फायदा होगा। महंगाई राहत भी 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर पहुंच गई है। यह एक जनवरी 2023 से लागू हो गया है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी के साथ मिलेगा।

कितनी बढ़ी सैलरी


महंगाई भत्ता बढ़ने से अब कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। मान लीजिए किसी केंदीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी इस समय 18,000 रुपये महीना है। 38 फीसदी डीए के हिसाब से वह पहले 6,840 रुपये महंगाई भत्ता पा रहा था। अब डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पर यह बढ़ोतरी 720 रुपये के रूप में होगी। डीए में इजाफे से अब 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी को 7,560 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह है गणित


माना कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 18,000 रुपये महीना
38% के हिसाब से मासिक महंगाई भत्ता: 18000 x 38 /100 = 6,840 रुपये
38 फीसदी के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ता: 6,840 x 12= 82,080 रुपये

डीए में इजाफे के बाद अब मासिक महंगाई भत्ता: 18000 x 42 / 100 = 7560 रुपये
डीए में इजाफे के बाद अब सालाना महंगाई भत्ता: 7560x 12= 90,720 रुपये

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.