प्रदेश के विकास के लिए सरकार कृत-संकल्पित : मंत्री सुश्री मीना सिंह

Updated on 24-02-2023 05:52 PM

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलियागुड़ा में विकास यात्रा में जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिये कृत संकल्पित है। किसानों को शून्य ब्याज दर पर सोसायटी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की जिससे लाड़लियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। लाड़लियों को शिक्षा हेतु छात्र वृत्ति दी जा रही है ताकि वे अपनी पढ़ाई कर सकें।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिसका युवा वर्ग लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि आप स्वयं तो रोजगार से जुड़ें ही, साथ ही दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराएँ।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में 16 हजार रूपये दिए जा रहे हैं, जिससे बच्चा एवं जच्चा स्वस्थ रहें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की चिंता करते हुए लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है, जिसमें 1000 रुपये प्रति माह महिलाओं को दिये जायेंगे। तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। मंत्री सुश्री सिंह द्वारा सीसी रोड का शिलान्यास भी किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.