
Vibha Patel : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा है कि राजधानी भोपाल की खस्ताहाल सड़कों की सरकार ने बहुत देरी से सुध ली है। प्रदेश में पिछले 18 साल से बीजेपी कि सरकार है और सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है।
भोपाल में मुख्यमंत्री ने आज कोलर एरिया में सिक्स लेन सड़क के लिए 222 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया है। सरकार को राजधानी के अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि लिंक रोड नंबर 1 को छोड़कर अन्य कोई सड़क अच्छी नहीं है । इसलिए सरकार को तत्काल गड्डों को डामर से भरकर दुरुस्त करना चाहिए | जिससे लोगो को राहत मिल सके।