1 फरवरी से 1,000 का नोट दोबारा ला रही है सरकार? जानिए सच क्या है

Updated on 30-01-2023 05:24 PM
नई दिल्ली: क्या आपके फोन में भी ऐसा कोई मैसेज आया है जिसमें कहा गया कि 1000 का नोट दोबारा आ रहा है? हम आपसे ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस समय सोशल मीडिया पर ऐसे ही संदेश फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। मैसेज में कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार 1000 के नोट दोबारा ला रही है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने जब इस बात की पड़ताल की तो पाया कि यह पूरी तरह से फेक न्यूज है। सरकार 1000 का कोई नोट नहीं ला रही है।
1000 का नोट वापस आने का हो गया फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर बताया गया कि भारत सरकार नोटबंदी के बाद से बंद हो चुके 1000 के नोट को दोबारा ला रही है। उसमें यह भी लिखा गया कि इन नोटों का सर्कुलेशन आगामी 1 फरवरी यानी बजट वाले दिन से चालू हो जाएगा। खबर फैलते ही हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस खबर का फैक्ट चेक किया। फैक्ट चेक करने पर पाया गया कि यह खबर पूरी तरह से गलत और फर्जी है। सरकार 1000 के कोई नोट जारी नहीं कर रही है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट के लिए अब कानूनी हथियार होगा। जो कि पूरी तरह से फेक है।
शीतलहर को लेकर भी फैलाई गई झूठी खबर
1000 के नोट के अलावा शीतलहर और तापमान कम होने को लेकर भी फेक न्यूज फैलाई गई थी। यह खबर फैलाई गई कि 1 से लेकर 4 फरवरी तक महाराष्ट्र-मुंबई में शीतलहर चलेगी वहीं इस दौरान पहली बार तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। TOI ने इसका भी फैक्ट चेक किया तो पाया कि मौसम विभाग की ओर से ऐसी कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

फेक न्यूज की कैसे होती है जांच
टाइम्स ऑफ इंडिया के पास रोजाना दर्जनों, हजारों की संख्या में इस तरह की खबरें आती हैं। इसकी सत्यता की जांच के लिए एक एक्सपर्ट पैनल मौजूद है। इस पैनल में रिपोर्टर्स, एडिटर्स और नगर निगम और सरकार के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं। इसके बाद इन खबरों की प्रमुखता से जांच की जाती है। फेक होने पर इसे बता भी दिया जाता है। इसकी शुरुआत 21 नंवबर 2022 को हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.