सरकारी बैंक निवेशकों को कर रहे मालामाल

Updated on 17-09-2022 06:02 PM

आमतौर पर लोग डिपॉजिट के लिए सरकारी बैंकों का रुख करते हैं। डिपॉजिट पर बैंक से ब्याज मिलता है तो जमा पैसे की सिक्योरिटी का भी भरोसा रहता है। हालांकि, बैंकों से डिपॉजिट पर मिलने वाली सालाना ब्याज दरें अब भी 6-7 फीसदी के दायरे में हैं। वहीं, बैंकों के स्टॉक पर दांव लगाने वाले निवेशकों पर पैसे की बारिश हो रही है।  

बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे आगे: साल 2022 की बात करें तो निफ्टी पर सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 28 फीसदी तक की तेजी आई है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी सिर्फ 3 फीसदी चढ़ा है। निफ्टी में सरकारी बैंक इंडेक्स पर अब तक बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने निवेशकों को सबसे तगड़ा 71 फीसदी का रिटर्न दिया है। 15 सितंबर, 2022 को बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर बढ़कर 140.05 रुपये हो गए, जो 31 दिसंबर, 2021 को 81.95 रुपये पर थे। 

इसके बाद इंडियन बैंक (47 प्रतिशत रिटर्न), केनरा बैंक (26 प्रतिशत रिटर्न) और भारतीय स्टेट बैंक (करीब 25 प्रतिशत रिटर्न) का स्थान रहा। आपको बता दें कि हाल हीमें देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने 5 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटल को पार कर लिया है।  

पीएनबी का क्या हाल: इसके अलावा साल 2022 में अब तक पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी क्रमशः 8 प्रतिशत, 7 प्रतिशत, 3 प्रतिशत, 2 प्रतिशत और 1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दूसरी ओर, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में क्रमश: 4 फीसदी और 6 फीसदी की गिरावट आई है।

तेजी की वजह: बैंकिंग स्टॉक के परफॉर्मेंस में सुधार की वजह संपत्ति की गुणवत्ता, ऋण वृद्धि और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) गतिविधि हैं। बाजार पर नजर रखने वालों का मानना ​​है कि आने वाले वक्त में भी सरकारी बैंकों का जलवा बरकरार रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.