बिहार-हरियाणा के बीच चलेंगी सरकारी एसी बस, इस महीने के अंत तक शुरू होगा परिचालन

Updated on 11-07-2026 12:35 PM
पटना: बिहार से रोजगार, शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम इस महीने के अंत तक हरियाणा के प्रमुख शहरों के लिए नई अंतरराज्यीय एसी बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। अब तक इन रूटों पर सरकारी बस न होने के कारण यात्रियों को निजी बसों और महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें भारी किराया चुकाना पड़ता था। इस नई सेवा के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों की जेब का बोझ कम होगा, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, आरामदायक और विश्वसनीय सरकारी सफर का विकल्प भी मिलेगा।


दोनों राज्यों के बीच द्विपक्षीय समझौते पर लगी मुहर

बिहार और हरियाणा के बीच इस सीधी बस सेवा को अमलीजामा पहनाने के लिए शुक्रवार को हरियाणा में एक द्विपक्षीय इकरारनामे (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस महत्वपूर्ण समझौते पर बिहार के राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन और हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरु ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.