जिम ट्रेनिंग से मिली लंबे शॉट खेलने की स्ट्रेंथ, IPLने मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाया

Updated on 04-12-2023 03:12 PM

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भले ही लंबी-चौड़ी कदकाठी के न हों, लेकिन वे लंबे-लंबे छक्के जमाने की काबिलियत रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 158 के स्ट्राइक रेट से 46 रन की पारी खेलने वाले रिंकू ने अपनी पावर हिटिंग के राज खोले।

मैच के बाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के साथ बातचीत में रिंकू ने कहा कि जिम में वेट ट्रेनिंग करने से उन्हें बड़े शॉट्स खेलने की स्ट्रेंथ मिली। साथ ही उन्होंने आखिरी के ओवर्स में दिमाग को कूल रखकर बैटिंग करने की अपनी क्षमता का श्रेय IPL को दिया है।

वेट ट्रेनिंग करने से आई पावर
मैच के बाद जितेश ने रिंकू से पूछा कि वे 100-100 मीटर के छक्के कैसे लगा लेते हैं। इसके जवाब में रिंकू ने कहा- कुछ खास नहीं। आपको पता है मैं आपके साथ ही जिम करता हूं। अच्छा खाना खाता हूं। मुझे वेट उठाने का बड़ा शौक है तो इससे नेचुरल पावर आई है मेरे पास।'

चाहे जिम हो या ग्राउंड, रिंकू अपनी वेट ट्रेनिंग के लिए साथी खिलाड़ियों में मशहूर हैं। वे दिन में 2 से 3 घंटे एक्सरसाइज करने में बिताते हैं।

IPL से मिली हर तरह के सिचुएशन को हैंडल करने की ताकत
जितेश ने रिंकू ने आगे पूछा- आपको देखकर लगता नहीं है कि आप पहली सीरीज खेल रहे हैं। चौथे मैच में मैं खुद जब बैटिंग के लिए पहुंचा तो प्रेशर फील कर रहा था। आपने मुझसे शांत होकर खेलने को कहा। दबाव झेलना कैसे सीखा?

इस पर रिंकू ने कहा- मैं 5-6 साल से IPL में खेल रहा हूं। IPL काफी चुनौतीपूर्ण लीग है। वहीं से मुझे हर तरह की सिचुएशन को हैंडल करने की लर्निंग मिली है। अब वह लर्निंग इंटरनेशनल क्रिकेट में भी काम आ रही है।

रिंकू ने 29 गेंदों पर बनाए 46 रन
रिंकू सिंह ने चौथे टी-20 में 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। इनमें से एक छक्का 100 मीटर का था। इसी मैच में जितेश ने 19 गेंदों पर 35 रन बनाए।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने 136वां टी-20 जीता, टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, जिसके नाम 135 टी-20 जीत हैं।

रायपुर में चौथा टी-20 जीतने के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़ बना ली। पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। भारत से रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 अहम विकेट लिए।

आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर KKR को जीत दिलाई थी
IPL 2023 में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी।

गुजरात की ओर से गेंदबाजी यश दयाल कर रहे थे। पहली बॉल पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। उसके बाद आखिरी 5 बॉल पर 28 रन की जरूरत थी। रिंकू ने लगातार 5 छक्के जमाकर टीम को जीत दिला दी।

IPL में 142.16 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन
रिंकू सिंह ने IPL में 2018 में डेब्यू किया था। पांच साल में IPL के खेले 31 मैचों में इन्होंने 142.16 की स्ट्राइक रेट से 725 रन बनाए हैं। इनका औसत 36.25 का रहा है। रिंकू ने 54 चौके और 38 छक्के भी जड़े हैं।

एशियन गेम्स में 247 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन
रिंकू सिंह ने एशियन गेम्स के 3 मैचों में 246.66 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.