गूगल सर्च डाउन.... दुनियाभर के तमाम यूजरों पर असर, भारत में कितनी खड़ी हुई मुश्किल?

Updated on 02-05-2024 01:56 PM
नई दिल्‍ली: दुनिया भर के लाखों यूजर्स को बुधवार को गूगल सर्च का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या हुई। कई यूजरों ने बताया कि वे लगभग 8:20 बजे से गूगल सर्च का इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में सीमित संख्या में यूजर प्रभावित हुए। पीक टाइम के दौरान 78 शिकायतें आईं। वहीं, दुनियाभर में 1400 से ज्‍यादा रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। डाउनडिटेक्टर ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं में समस्याओं को दिखाता है।

8.30 बजे के आसपास काफी श‍िकायतें

आउटेज की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर रात 8.30 बजे के आसपास पीक पर थी। इस दौरान 1,421 लोगों ने प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन एक्सेस करने में समस्याओं की सूचना दी। लगभग 63% व्यक्तियों ने सर्च के साथ समस्याओं की सूचना दी। 30% ने Google वेबसाइट के साथ और 7% ने Google ड्राइव के साथ ऐसी समस्‍याओं के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर Google के डाउन होने से संबंधित फोटो और मीम्स की भरमार है।

'गूगल डाउन' होने लगा ट्रेंड

जैसा कि किसी भी ऑनलाइन सेवा के डाउन होने पर होता है, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर 'गूगल डाउन" ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स ने गड़बड़ी के स्क्रीनशॉट शेयर किए। जबकि अन्य ने इस घटना में मीम्स बनाने का मौका निकाल लिया। एक यूजर ने सुझाव दिया कि यह सभी के लिए Microsoft Bing पर स्विच करने का सही समय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.