गुडबाय सेल्फी, मैदान के चक्कर... क्या घर पर आखिरी मैच खेल गए माही, पूरा चेन्नई उदास

Updated on 15-05-2023 08:16 PM
चेन्नई: खचाखच भरा एमए चिदंबरम स्टेडियम। पीली जर्सी पहने हाथों में CSK के पोस्टर्स लिए बैठे हजारों लोग। माही का पूरी टीम के साथ ग्राउंड के चक्कर लगाना। रैकेट से स्टैंड्स की ओर टेनिस बॉल मारकर फैंस को शुक्रिया कहना। पूरा आसमां धोनी-धोनी के नाम से गूंज जाना। ये सारे घटनाक्रम किस ओर इशारा कर रहे हैं? क्या धोनी अपने घर यानी चेन्नई में अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल चुके? दरअसल, बीती रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच के बाद कुछ ही भव्य नजारा देखने को मिला। यह 16वें सीजन में घर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का आखिरी मैच था।
ऐतिहासिक था नजारा
    क्या फैंस और क्या प्लेयर्स पूरा चेन्नई ही 14 मई की रात भावुक नजर आया। धोनी मैदान पर मौजूदा पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद देते रहे। उनके घुटने की पुरानी इंजरी फिर नजर आ रही थी। वह नी-कैप पहनकर मैदान के चक्कर मार रहे थे। इस दौरान महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को भी उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए केकेआर के रिंकू सिंह भी ऑटोग्राफ मांगने आए, थाला ने उन्हें भी निराश नहीं किया। मगर इन सबके बीच फिर वही सवाल कि क्या अब धोनी आईपीएल में दोबारा बतौर प्लेयर चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे?
    अभी दो मौके और हैं!
    चेन्नई में अब सिर्फ दो मुकाबले और होने हैं। 23 मई को क्वालीफायर-1 और 24 मई को एलिमिनेटर चेपॉक पर ही खेल जाएगा। ऐसे में अगर चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में पहुंचती है तो उम्मीद है कि माही के चाहने वालों को उनकी एक और झलक इस मैदान पर मिल सकती है। वैसे भी यह चर्चा आम है कि यह धोनी का आखिरी सीजन ही होगा। बीते कुछ साल से वह इस ओर इशारा भी कर रहे हैं। मगर जब उनसे इस बारे में सवाल किया जाता है तो वह अपना हाजिर जवाबी से हर किसी को चौंका देते हैं।

    दिल्ली से अगला मैच

    फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स 13 मुकाबलों में 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अब सीएसके का मुकाबला शनिवार, 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीएसके का आखिरी लीग मैच भी होगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.